{"_id":"659c4cbdb36833bec900cddd","slug":"mahatma-buddha-agriculture-and-technology-university-will-be-unique-in-the-state-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-10653-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: प्रदेश में अनुपम होगा महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: प्रदेश में अनुपम होगा महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय
Tue, 09 Jan 2024 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 09 Jan 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
पकवा इनार। प्रस्तावित महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय प्रदेश में अनुपम होगा। राही पर्यटक आवास के लाॅन में सोमवार की दोपहर नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति, विधायक और डीएम की बैठक में महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुशीनगर के निर्माण व बौद्ध कालीन हिरण्यवती नदी को आकर्षक बनाए रखने पर बातचीत हुई। डाॅ. बिजेंद्र सिंह कृषि विश्वविद्यालय के नोडल है।
डीएम उमेश मिश्र ने कहा कि महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को पूरे उत्तर प्रदेश में सबसे बेहतर बनाना है, ताकि यह अन्य कृषि विश्वविद्यालयों के लिए उदाहरण रहे। यह विश्वविद्यालय अनुपम एवं उत्कृष्ट बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिरण्यवती नदी में जल संरक्षण व जल प्रवाह पर विशेष ध्यान देना होगा, जिससे जलीय जीवों पर कोई प्रभाव न पड़े, सभी सुरक्षित रहें। बैठक में मौजूद सीनियर आर्किटेक्ट संतोष त्रिपाठी ने कृषि विश्वविद्यालय का परिवर्तित नक्शा प्रस्तुत किया। इस पर डीएम ने प्रत्येक महत्वपूर्ण स्थलों का नक्शा में देखा और कुलपति समेत अन्य विश्वविद्यालय निर्माण से जुड़े पीडब्ल्यूडी भवन निर्माण खंड गोरखपुर के अभियंताओं से अपनी बात साझा की। वहीं, आर्किटेक्ट ने विश्वविद्यालय निर्माण में पड़ने वाले गाटों और रकबे का प्रस्तुतीकरण किया गया। आर्किटेक्ट ने कृषि विश्वविद्यालय के तहत बनने वाले एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक, प्रयोगशाला, शिक्षकों के चैंबर्स, लेक्चर रूम, क्लास रूम के बारे में बताया। इसको लेकर कुलपति और डीएम ने आवश्यक निर्देश देते हुए कहा की हिरण्यवती नदी और कृषि विश्वविद्यालय दोनों आसपास है। इसका निर्माण शिक्षण संस्थान के साथ-साथ पर्यटन और जल संरक्षण के साथ उत्कृष्ट व खूबसूरत बने।
इस दौरान ईओ शैलेंद्र कुमार मिश्र, पीडब्ल्यूडी भवन निर्माण खंड गोरखपुर के सहायक अभियंता दिनेश कुमार शर्मा, जेई बीएम यादव आदि मौजूद रहे।
00
प्रस्तावित आडिटोरियम व सर्किट हाउस का स्थलीय निरीक्षण
नगर क्षेत्र के सिसवा महंत में प्रस्तावित आडिटोरियम व सर्किट हाउस के निर्माण के लिए चिह्नित स्थलों का डीएम उमेश मिश्र ने विधायक के साथ दौरा किया। विधायक पीएन पाठक अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एक आडिटोरियम और सर्किट हाउस के लिए कोशिश कर रहे हैं। इसका डीपीआर तैयार कर शासन में लंबित है। यह परियोजना कुशीनगर के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। इस दौरान रुद्र प्रकाश सिंह, देवेश तिवारी, सुमित त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य नीतीश यादव, सभासद राजेश मद्धेशिया, शैलेंद्र दुबे, निलेश रंजन राव, सुनील पांडेय, ध्रुव मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।