फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Mahakal and 701-70 gangs are increasingly active...police remain unaware

Kushinagar News: महाकाल और 701-70 गैंग की बढ़ी सक्रियता...अंजान बनी पुलिस

Thu, 30 Oct 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 30 Oct 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Mahakal and 701-70 gangs are increasingly active...police remain unaware
कुशीनगर। क्षेत्र में सक्रिय फिल्मी अंदाज में आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले गैंग के सदस्यों की गतिविधियां इन दिनों तेज हो गई हैं। बिहार के सीमावर्ती इलाके से जुड़े होने के कारण क्षेत्र में ऐसे गैंग का आज भी हनक बरकरार है लेकिन पुलिस इससे अंजान बनी हुई है। महाकाल गैंग के अधिकांश सदस्य शराब की तस्करी में लिप्त हैं। इनका तरयासुजान और बरवापट्टी थाने पर आना-जाना रहता है। इसके चलते पुलिस की कार्रवाई की जद में आने से बच निकलते हैं। समय रहते पुलिस शिकंजा नहीं कसी तो होने वाले पंचायत चुनाव इनका उपद्रव बढ़ सकता है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की आहट के बाद गैंग से जुड़े गुर्गे इलाके में अपनी हनक बनाने के लिए विभिन्न प्लेटफार्म पर सक्रिय हो गए हैं। सोशल मीडिया पर गैंग के गुर्गे जुड़े रहते हैं। इसलिए किसी भी सूचना के बाद गैंग तत्काल मौके पर पहुंच जाते हैं। बिहार के विधानसभा चुनाव व आगामी पंचायत चुनाव को देखते हुए आधुनिक अंदाज में मारपीट व अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में माहिर युवाओं के गैंग की सक्रियता पुलिस के लिए चुनौती है, क्योंकि आकाओं के इशारे के बाद ऐसे युवाओं का गैंग किसी हद तक जा कर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने से गुरेज नहीं करते हैं।
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि अपराध व राजनीति के शातिर खिलाड़ियों के संरक्षण में युवाओं की टीम महाकाल, सनकी 307 सहित अन्य गैंग को लीड करती है। गैंग के सदस्यों के ऊपर जब कभी कोई विशेष दिक्कत होती है तो शातिर खिलाड़ी एक्टिव हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं की ओर से भौकाल के लिए तैयार किया गया गैंग व ग्रुप जिले के बड़े-बड़े गिरोह के गैंग लीडरों के लिए अवैध धंधे संचालित कर कमाई का जरिया बन गया है। कभी इन्होंने भौकाल और युवाओं में धौंस जमाने के लिए स्पोर्ट्स बाइक और उस पर महाकाल, गैंगस्टर जैसे नाम लिखकर शुरुआत की थी, लेकिन आज पैसों की लालच ने इन्हें राह बदलने को मजबूर किया।
पशु से लेकर शराब तस्करी, छिनैती, लूट, अपरहण, धमकी, मारपीट अन्य बड़ी और छोटी वारदातों में अक्सर इस गैंग से जुड़े युवा शामिल रहते हैं।इन गैंग से जुड़े युवा व किशोर स्पोर्ट्स बाइक, बुलेट में मॉडिफाइड साइलेंसर और नंबर प्लेट पर महाकाल व अन्य नाम से क्षेत्र में धौंस जमाते हैं। फोटो पर थीम सांग लगाकर अपना दबदबा दिखा रहे हैं।
वर्चस्व कायम रखने के लिए बड़े-बड़े गैंग के सरगना और लीडर पैसों की लालच में युवाओं को तस्करी से लेकर लूट हत्या जैसे जघन्य अपराध के दलदल में ढकेल रहे हैं। भौकाल दिखाकर मारपीट और अपना दबदबा कायम रखने के लिए बने गैंग इन दिनों अवैध कार्यों को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे गैंग की सर्वाधिक सक्रियता बिहार के सीमावर्ती इलाके तरयासुजान, तमकुहीराज सेवरही व पटहेरवा के इलाकों में है।
सितंबर 2025 में महाकाल गैंग से जुड़े गुर्गों ने प्रोजेक्टर पर फिल्म देखने के दौरान हुए विवाद में कुछ लोगों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर मौके से भाग निकले। बाद में मामले को राजनीतिक रंग दे दिया गया।
जिले के सीमावर्ती क्षेत्र तमकुहीराज, सेवरही, दुदही के अलावा पड़ोसी प्रांत बिहार के गोपालगंज, पश्चिम चंपारण सिवान में सक्रिय महाकाल ग्रुप, सनकी गैंग 307 आदि गैंग सक्रिय है। कई स्थानीय गैंगों के तार पशु और शराब तस्करी गिरोह से जुड़ते हैं।
सूत्रों की माने तो सीमावर्ती इलाकों से तस्करी के अवैध धंधों को संचालित करने वाले गिरोह के सरगना व गैंग लीडर ने कॅरियर के रूप में उन युवाओं को जिम्मेदारी सौंप रखी है।
-------------

केस नंबर एक
- 19 फरवरी 2025 को तरया सुजान पुलिस ने महाकाल गैंग से जुड़े छह गुर्गों के खिलाफ तरया सुजान पुलिस ने सड़क से गुजर रहे लोगों से अभद्रता व धमकी आदि के मामले में कार्रवाई की। पुलिस ने गैंग के सदस्यों को एक-एक लाख रूपये के जमानत राशि के साथ पाबंद किया।

-------------

केस नंबर दो
- 17 सितंबर को तमकुहीराज पुलिस ने सनकी गैंग 307 से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गैंग के सदस्यों ने सोशल मीडिया पर रिल्स बनाने के विवाद में पटहेरवा थाना क्षेत्र के मीर बिहार निवासी किशोर को चाकू मार कर गंभीर रुप से घायल कर दिया था।
-------------
केस नंबर तीन
-20 जुलाई 2025 को हाटा कोतवाली में 71-71 गैंग का पुलिस ने भंडाफोड़ किया था। यह गैंग क्षेत्र में सक्रियता बढ़ गई थी। क्षेत्र में धौंस जमाकर लोगों से वसूली करना, अनैतिक कार्यों में संलिप्तता का मामला भी इस गैंग के सदस्यों का सामन आ चुका था। एक युवती की इस गैंग का एक सदस्य हत्या भी किया था, उसकी गिरफ्तारी के बाद इस गैंग का भंडाफोड़ हुआ था।

----------------
-जीरो टॉलरेंस पर जिले की पुलिसिंग कार्य कर रही है। जिले में किसी तरह की कोई गैंग नहीं चलने दिया जाएगा,अगर कोई गैंग सक्रिय है तो उसके खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। पूर्व में गैंग के जो भी सदस्य जेल गए हैं, जमानत पर बाहर आने के बाद उनकी गतिविधियों पर पुलिस नजर रख रही है।
केशव कुमार, एसपी कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed