फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Mahadev echoed in kalas yatra

कलश यात्रा में हर हर महादेव की गूंज

Mon, 29 Feb 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ कुशीनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ कुशीनगर Updated Mon, 29 Feb 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
कलश यात्रा निकालने के साथ ही रविवार को तहसील क्षेत्र के बाड़ी पुल के समीप स्थित शामपुर हतवा गांव के श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ शुरू हो गया। कलश यात्रा में संख्या में कन्याएं शामिल थीं। यात्रा के दौरान उसमें शामिल श्रद्धालु हर-हर महादेव का जयघोष कर रहे थे।
विज्ञापन

कलश यात्रा की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर परिसर से हुई। कलश यात्रा निकलकर साखोपार, बहोरापुर होते हुए पचफेड़ा पहुंची।
भिखुछपरा, पिपरातिवारी, बौद्धा बाबा स्थान, वतरडेरा, शामपुर हतवा होते हुए बाड़ी पुल के किनारे नदी पर पहुंची। वहां पर सभी कन्याओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नदी के जल से कलश भरा।
विज्ञापन

उसके बाद यात्रा शिव मंदिर परिसर पहुंचीं। वहां पर कलश स्थापित कराया गया। कलश यात्रा में सबसे आगे हाथी, घोड़े और उनके पीछे 1101 कन्याएं अपने सिर पर कलश रखे हुए थीं। यात्रा में शामिल श्रद्धालु हर-हर महादेव का जयघोष कर रहे थे। यजमान के रूप में भोला नाथ पांडेय, रीतेश दुबे सुरेंद्र मिश्र, जीतेंद्र शुक्ल, महेंद्र सिंह, रामायण सिंह आदि ने भूमिका निभाई। इस मौके पर भाजपा नेता सतीश मणि त्रिपाठी, वीरेंद्र सिंह, महेंद्र तिवारी, देवीकांत पांडेय, सुमन पांडेय, रामानाथ गोंड, संतोष सिंह, विजय सिंह, अवधेश चौधरी, रमाकांत सिंह, देवेंद्र जायसवाल, प्रेम तिवारी, रामाधार सिंह, पीयूष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed