{"_id":"58f8ffc34f1c1bec414703d7","slug":"maha-puran-started-with-kalash-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ महायज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ महायज्ञ
कुशीनगर (ब्यूरो)
Updated Fri, 21 Apr 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
कलश यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
कप्तानगंज। क्षेत्र के राजमंदिर गांव में बृहस्पतिवार को नौ दिवसीय श्री विष्षु महायज्ञ की शुरूआत हुई। इस यज्ञ के लिए भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
सुबह नौ बजे मंदिर परिसर से कलश यात्रा शुरू हुई। यह कलश यात्रा कप्तानगंज के रामजानकी घाट पहुंची, जहां से कलशों में जल भरा गया। वहां से फिर सभी लोग मंदिर पहुंचे और कलश स्थापना के साथ यज्ञ की शुरूआत हुई। इस दौरान ग्राम प्रधान योगेंदर सिंह, भरोसा, आनंद प्रकाश, रामनगीना, फूलबदन, मुन्ना सिंह, परदेशी, हबीश, अखिलेश, वकील, अभिनव सिंह सहित तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन