फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Madrasa principal and clerk suspended for issuing fake mark sheets

Kushinagar News: फर्जी मार्कशीट जारी करने के आरोप में मदरसे के प्रधानाचार्य व लिपिक निलंबित

Fri, 22 Mar 2024 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 22 Mar 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Madrasa principal and clerk suspended for issuing fake mark sheets
पडरौना। दुदही नगर पंचायत के गौसिया फैजुल उलूूम के दस्तावेज में छेड़छाड़ कर फर्जी मार्कशीट जारी करने वाले प्रधानाचार्य अब्दुल सकूर और लिपिक अनवर हुसैन को निलंबित कर दिया गया है। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी ने शासन के आदेश पर यह कार्रवाई की है। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कराने की तैयारी चल रही है। इस कार्रवाई से मदरसे के कर्मचारियों में खलबली मची है।
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सिंह प्रताप देव ने बताया कि मदरसा गौसिया फैजुल उलूम दुदही नगर के प्रधानाचार्य और लिपिक पर अभिलेखों में हेराफेरी कर फर्जी मार्कशीट जारी करने का आरोप लगा था। शासन स्तर से कराई गई जांच में शिकायत सही मिली। शासन के निर्देश पर दोनों को निलंबित कर दिया गया है। इसी मामले में मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ कार्यालय में तैनात दो लिपिकों पर कार्रवाई हुई है। निलंबित शिक्षक और लिपिक पर केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed