फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   made robot controlling mobile phone

Kushinagar News: दिव्यांग छात्र ने बनाया मोबाइल फोन से चलने वाला रोबोट

Sun, 01 Jan 2023 08:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
made robot controlling mobile phone
रोबोट के साथ महेंद्र कुशवाहा।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
दिव्यांग छात्र ने बनाया मोबाइल फोन से चलने वाला रोबोट
विज्ञापन

दुदही (कुशीनगर)। किसी के भीतर कुछ करने का हौसला और हुनर हो तो शारीरिक अक्षमता आगे बढ़ने में कहीं बाधक नहीं बनती। यह साबित किया है दुदही विकास खंड के नारहवा कीरत पट्टी गांव निवासी व आठवीं के छात्र महेंद्र कुशवाहा ने। दोनों हाथों से दिव्यांग होने के बाद भी रोबोट बना देने वाले इस छात्र की क्षेत्र में काफी चर्चा है। उनका मॉडल रोबोट देखकर फाजिलनगर के विधायक सुरेंद्र कुुशवाहा ने सराहना की है। विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश चंद कुशवाहा ने बच्चे का हुनर देखकर उनकी 12वीं तक पढ़ाई की फीस माफ कर दी है।
नारहवा कीरत पट्टी गांव निवासी ओमप्रकाश कुशवाहा की गांव के चौराहे पर छोटी सी चाय की दुकान है। उनकी तीन संतानें महेंद्र (12), अवधेश (10) और मनीषा (8) हैं। तीनों बच्चे गांव के ही राधाकृष्ण मेमोरियल इंटर कॉलेज में पढ़ते हैं। दिव्यांग महेंद्र कुशवाहा आठवीं के छात्र हैं। महेंद्र ने अपने हुनर से रोबोट बनाया है, जिसके लिए उन्होंने ऑनलाइन सामान की खरीदारी 4960 रुपये में की थी।
विज्ञापन

मोबाइल एप से रोबोट जुड़ा है। रोबोट को मोबाइल फोन से संचालित किया जा रहा है। वह रोबोट दाएं और बाएं घूमने, हाथ उठाने इत्यादि कहने पर काम कर रहा है। गूगल से जुड़े होने की वजह से वह सवालों के जवाब भी दे रहा है। रोबोट बनाने के पूर्व महेंद्र ने चार सौ रुपये की लागत से एक ट्रक बनाया था। ट्रैक्टर-ट्राली, जेसीबी सहित अन्य मॉडल वह तैयार कर चुके हैं। इसके अलावा वह हेलीकाप्टर भी बना चुके हैं, जिसे करीब 60 फीट की ऊंचाई तक उड़ाया गया था। नन्हें वैज्ञानिक का रोबोट देखने के लिए लोग उनके घर पहुंच रहे हैं। इन सब चीजों को तैयार करने में वह गूगल की मदद भी लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में महेंद्र कुशवाहा का कहना है कि वह चीजों को देखकर सीखने का प्रयास करते हैं। कुशीनगर में सामान नहीं मिलने पर उसके पुर्जे ऑनलाइन मंगाते हैं। उनकी इच्छा बड़ा होकर वैज्ञानिक बनने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed