{"_id":"6754b9bf35e005d71401afb6","slug":"made-aware-about-ots-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-127826-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ओटीएस के बारे में किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ओटीएस के बारे में किया जागरूक
Sun, 08 Dec 2024 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 08 Dec 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। नगर के कठकुइयां रोड स्थित बिजली घर परिसर में बिजली निगम की तरफ से सीएससी संचालकों की बैठक हुई। उन्हें ओटीएस के बारे में जागरूक किया गया। अधिकारियों ने कहा कि इस योजना का अधिक से अधिक लोग लाभ ले सकें, इसके लिए सीएससी संचालकों को भी एक मुश्त समाधान योजना से जोड़ा गया है। उपभोक्ता सीएससी पर भी ओटीएस का लाभ ले सकेंगे।
सीएससी जिला प्रबंधक गौरव पांडेय ने कहा कि शासन की तरफ से बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिलों के भुगतान में राहत देने के लिए एक मुफ्त समाधान योजना (ओटीएस) लागी की गई। इसका पहला चरण 15 दिसंबर से लागू होगा। 30 जून 2024 के बाद भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ता लाभ उठा सकेंगे। अधिभार का 10 फीसदी मीटर रीडर, सीएससी संचालक को दिया जाएगा। एक्सईएन संजय सागर ने कहा कि एक मुश्त योजना के तहत घरेलू वाणिज्य निजी संस्था जैसे निजी स्कूल, निजी अस्पताल और औद्योगिक श्रेणी के समस्त भार के उपभोक्ता लाभ ले सकते हैं। ओटीएस का लाभ लेने के लिए विद्युत उपभोक्ताओं को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। उन्होंने इस योजना का क्षेत्र में प्रचार प्रसार करने की अपील की।