{"_id":"6797cd1ea5526628890c3477","slug":"madani-masjid-case-case-registered-against-committee-people-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1019-130984-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदनी मस्जिद प्रकरण : कमेटी के लोगों पर दर्ज हुआ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदनी मस्जिद प्रकरण : कमेटी के लोगों पर दर्ज हुआ केस
Mon, 27 Jan 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 27 Jan 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
हाटा। नगर के वार्ड नंबर 21 में बने मदनी मस्जिद निर्माण का मामला शांत होने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब इस मामले में मस्जिद कमेटी के लोगों पर कोतवाल हाटा की तहरीर पर केस दर्ज हो गया है।
आरोप है कि मस्जिद कमेटी के लोगों को प्रशासन को गुमराह करने के लिए न सिर्फ जाली दस्तावेज बनाए बल्कि उनका इस्तेमाल भी निजी लाभ लेते हुए सरकारी जमीनों पर कब्जा किया। पुलिस ने सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान अधिनियम की धारा में केस दर्ज किया है। हाटा के मदनी मस्जिद करीब एक माह पहले उस समय चर्चा में आई जब नगर पालिका हाटा के वार्ड नंबर 14 निवासी रामवचन सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ से इस मस्जिद के निर्माण की जांच कराने और मस्जिद निमार्ण में सरकारी जमीन पर कब्जा करने की शिकायत की। कसया सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि मस्जिद पक्ष के सेक्रेटरी शाकिर अली, जाफर, जाकिर, मस्जिद कमेटी के सदस्य समेत अज्ञात पर पर केस दर्ज किया गया है। इसकी विवेचना पुलिस कर रही है।