फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Madani Masjid case: Case against young man for instigating people

मदनी मस्जिद प्रकरण : लोगों को भड़काने के आरोप में युवक पर केस

Fri, 14 Feb 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 14 Feb 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Madani Masjid case: Case against young man for instigating people
पडरौना। हाटा के मदनी मस्जिद प्रकरण में मामला ठंडा होने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार की शाम मस्जिद के पास जुटे लोगों को कार्रवाई के खिलाफ उकसा रहे युवक का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ।
विज्ञापन

पुलिस इस मामले में अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वायरल वीडियो में उकसाने वाले युवक का पुलिस पता लगा रही है। पुलिस मौके पर जुटे लोगों की पहचान कर उनके जरिए युवक तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस की अब तक की जांच में युवक के गोरखपुर का होने की बात सामने आई है। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बृहस्पतिवार को भी कस्बे में जांच एजेंंसियां और पुलिस सक्रिय रही।
विज्ञापन

मदनी मस्जिद पर प्रशासन की ओर से की गई इस कार्रवाई के बाद मस्जिद पक्षकारों में आक्रोश बढ़ गया और राजनीतिक हस्तक्षेप के बाद सियासत तेज हो गई है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व में इसका संज्ञान लिया और दोनों दलों का प्रतिनिधि मंडल हाटा पहुंचकर मस्जिद के पक्षकारों से वार्ता करने के बाद प्रशासन की ओर से हुई कार्रवाई को गलत ठहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बुधवार की देर शाम को सपा के प्रदेश अध्यक्ष के आने पर मस्जिद के पास लोगोें की भीड़ जुट गई। इनके जाने के बाद वायरल वीडियो में एक युवक लोगों को मस्जिद तोड़ने के खिलाफ भड़का रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि कार्रवाई के बाद पुलिस सक्रिय है। हाटा कस्बे की एक-एक गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। दरोगा विवेक पांडेय की तहरीर पर अज्ञात पर केस दर्ज कर लोगों को उकसाने वाले युवक की पहचान की जा रही है। सोशल मीडिया पर ऐसे विवादित पोस्ट करने वालों का भी ब्योरा जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed