फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   LT wire broken at Tilak Chowk, supply to half the city halted for two hours

Kushinagar News: तिलक चौक पर टूटा एलटी तार, आधे शहर की दो घंटे ठप रही आपूर्ति

Wed, 19 Jun 2024 06:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 19 Jun 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
LT wire broken at Tilak Chowk, supply to half the city halted for two hours
पडरौना। तपिश बढ़ने के साथ बिजली व्यवस्था भी लड़खड़ाती जा रही है। मंगलवार को तिलक चौक पर तार टूटने के कारण आधे शहर की करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही है। इसके अलावा बिजली ट्रिपिंग से शहरवासी पूरे दिन परेशान रहे। इसके चलते लोग गर्मी की वजह से परेशान रहे। आरोप है कि जेई और एसडीओ का सीयूजी नंबर भी रिसीव नहीं हो रहा था। सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति के लिए स्थायी समाधान की मांग लोगों ने किया है।
विज्ञापन

शहर के तिलक चौक पर शाम करीब 4 बजे अचानक एलटी तार घनी आबादी के बीच टूटकर मंगलवार को गिर गया। इससे अफरा-तफरी लोगों में मच गई। इसके चलते आधे शहर की बिजली आपूर्ति दो घंटे तक ठप रहा। इसके अलावा ट्रिपिंग की समस्या से पूरे दिन लोग परेशान रहे। एक घंटे तक सुचारू रूप से लोगों को दिन में आपूर्ति नहीं मिली। लोगों का आरोप है कि फोन करने पर जेई और एसडीओ का सीयूजी नंबर रिसीव नहीं हो रहा था। जब बात हुई तो बताया गया कि अधिक गर्मी की वजह से ट्रांसफार्मर गर्म हो जा रहे हैं और ज्यादा ट्रिपिंग हो रहा है। शहरवासियों का आरोप है कि जब से गर्मी बढ़ी है, तब से बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से नहीं मिल रही है। कभी तार टूटना, कभी फाल्ट, फ्यूज उड़ना और ओवरलोड की वजह से ट्रिपिंग की समस्या बनी है। इससे निजात के लिए अभी तक कोई इंतजाम नहीं किया जा सका है। जेई सर्वेश दुबे ने बताया कि अधिक गर्मी के चलते बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। शिकायत मिलने पर तत्काल इसे ठीक किया जा रहा है। तिलक चौक पर तार टूटने के कारण बिजली आपूर्ति आधे शहर की ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed