फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   LPG Shortage Persists... People Struggle for Cylinders Even on Eid

Kushinagar News: रसोई गैस की किल्लत बरकरार...ईद पर भी सिलिंडर के लिए परेशान रहे लोग

Sat, 21 Mar 2026 03:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 21 Mar 2026 03:24 AM IST
विज्ञापन
LPG Shortage Persists... People Struggle for Cylinders Even on Eid
मेंहदूपार में शुक्रवार को गैस एजेंसी बंद होने से उपभोक्ताओं को परेशानी हुई। संवाद - फोटो : samvad
संतकबीरनगर। जिले में रसोई गैस की किल्लत बरकरार है। ईद के मौके पर भी लोग इसे लेकर परेशान रहे। एजेंसियों से लेकर गोदाम तक चक्कर लगाते रहे। इनमें कुछ लोगों को गैस मिली, वहीं कुछ निराश लौटे। इसके अलावा, नवरात्र भी चल रहा है। भोजन व फलाहारी बनाने में भी गैस का इस्तेमाल हो रहा है। इस कारण रसोई गैस की दिक्कत बढ़ गई है। शनिवार को ईद को लेकर भी लोग व्यवस्था में जुटे रहे।
विज्ञापन

शहर के समय माता मंदिर रोड स्थित गैस एजेंसी पर पहुंचे लोगों को दो घंटे बाद सिलिंडर देने को कहा गया। माैके पर मौजूद तिघरा गांव से पहुंचे रामबरन ने बताया कि दो घंटे बाद गैस देने को कहा गया था, लेकिन चार घंटे बाद भी गाड़ी नहीं पहुंची। वहीं, बरदहिया के अली अहमद और अनवर ने बताया कि ईद है और यहां गैस के लिए परेशान हैं। इसके अलावा, नवीन मंडी रोड सुनील ने बताया कि नवरात्र शुरू हो गया है। ऐसे में सिलिंडर की आवश्यकता है। एजेंसी पर जाने पर पता चला कि पहले बुकिंग करानी होगी तब गैस मिलेगा।
विज्ञापन

अविनाश ने बताया कि सिलिंडर के लिए कई दिनों से परेशान हैं, यहां देखते हैं कब मिलता है। इसके कुछ देर बाद आई गाड़ी से बुकिंग कराए लोगों को सिलिंडर दिया गया। मेंहदावल में आज भीड़ कम रही, बुकिंग वाले उपभोक्ताओं को सिलिंडर दिया गया। हालांकि मगहर, बखिरा, धर्मसिंहवा सहित अन्य क्षेत्रों में लोग गैस के लिए परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
धर्मसिंहवा
में भी लोग झेल रहे दुश्वारी
धर्मसिंहवा। गैस की किल्लत अभी भी बनी हुई है। दो से तीन दिन बीत जाने के बाद किसी प्रकार से लोग भरा हुआ सिलेंडर मिल रहा है। क्षेत्र के उपभोक्ताओं का कनेक्शन कई स्थानों से है यहां पर पूर्व में मेंहदूपार में गैस एजेंसी जब नहीं हुआ करती थी तो गैस का कनेक्शन कुछ लोग सिद्धार्थनगर के बांसी, धोसियारी ,मेंहदावल, निधुरी, बाजारडीह, सिसहनिया सहित अन्य स्थानों से लिए थे। डिलवरी आसानी से हो जाने से लोगों को कनेक्शन बदलवाने की जरूरत नहीं महसूस हुई। अब जब डिलीवरी बंद हुआ तो उपभोक्ताओं को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं।
-----
बोले उपभोक्ता
नवरात्र में गैस के लिए परेशानी हो रही है। बुकिंग की समस्या अलग है। एजेंसी पर जाने पर भी काम नहीं हो पा रहा है। इसका समाधान होना चाहिए। संजय चौरसिया, मुखलिसपुर तिराहा, खलीलाबाद


चैत्र नवरात्र शुरू हो गया है। साथ ही घरों में सिलिंडर का खर्च बढ़ गया है। गैस का इस्तेमाल ज्यादा हो रहा है। प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए। - रणविजय सिंह, कुसम्हा माफी
-------
बोले नमाजी
गैस का कनेक्शन निधुरी (सांथा) से है। वर्तमान में समस्या के कारण सिलिंडर नहीं मिल पा रहा था। तीन दिन जाने के बाद सिलिंडर मिला है। - अनवर आलम, धर्मसिंहवा

गैस कनेक्शन 12 किलोमीटर दूर निधुरी से है। पहले आसानी से डिलीवरी मिल जाता था अब सुबह में पहुंचकर लाइन लगाने के बाद किसी तरह गैस मिल पाया। मुजम्मिल, धर्मसिंहवा


पहले परिवार के लोगों ने गैस का कनेक्शन सिद्धार्थनगर के बांसी से लिया था। गैस समय-समय पर आता था। अब रसोई के लिए भारी समस्या उत्पन्न हो गई है। अब्बास अली, धर्मसिंहवा



गैस का कनेक्शन निधुरी से है। पहले आसानी से मिल जाता था। अब काफी समस्या हो रही है बड़ी मुश्किल से जाकर सिलेंडर मिला। किसी तरह काम चल सका। -मोहम्मद सलीम, धर्मसिंहवा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed