{"_id":"69e7d1909503fbdee20edc3d","slug":"lpg-shortage-persists-people-have-been-making-rounds-of-warehouses-for-a-week-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-158455-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रसोई गैस की किल्लत बरकरार, सप्ताह भर से गोदामों के लगा रहे चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रसोई गैस की किल्लत बरकरार, सप्ताह भर से गोदामों के लगा रहे चक्कर
Wed, 22 Apr 2026 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 22 Apr 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
खिरकिया में नागेन्द्र गैस एजेंसी पर धूप में कतार वध खड़े उपभोक्ता। संवाद
- फोटो : 1
पडरौना। जिले में पिछले 52 दिनों से रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत के चलते उपभोक्ताओं की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हालात ये हैं कि बुकिंग के हफ्तों बाद भी गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है।
इससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के उपभोक्ता परेशान हैं। जिला प्रशासन पर्याप्त उपलब्धता का दावा कर रहा है। इससे जगह-जगह लोगों के सब्र का बांध टूटने से असहज स्थिति उत्पन्न हो रही हैं। लोगों का कहना है कि उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं आ ळै।
पडरौना, हाटा, कप्तानगंज, खड्डा, तमकुहीराज व रामकोला समेत विभिन्न क्षेत्रों में गैस एजेंसियों पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि ऑनलाइन बुकिंग के 10 से 15 दिन बाद भी उन्हें रिफिल उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।
विज्ञापन
एजेंसी के चक्कर लगाने पर भी उन्हें केवल आश्वासन ही मिल रहा है। वर्तमान में सहालग और शादी-विवाह के सीजन ने इस समस्या को और गंभीर बना दिया है। व्यावसायिक सिलिंडरों सहित घरेलू गैस अनुपलब्धता होने से उपभोक्ताओं का संकट कम नहीं हो पा रहा है।
उपभोक्ताओं का आरोप है कि एजेंसी संचालक से लेकर टोल-फ्री नंबरों तक कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। अधिकांश के जारी नंबर बंद मिल रहे हैं। इसके चलते कोई जानकारी नहीं हासिल की जा सकती है।