{"_id":"66244fc2661378f39b045794","slug":"lover-turned-out-to-be-a-murderer-he-was-killed-after-pressurizing-him-for-marriage-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-115749-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: प्रेमी निकला कातिल, शादी के लिए दबाव बनाने पर मार डाला था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: प्रेमी निकला कातिल, शादी के लिए दबाव बनाने पर मार डाला था
Sun, 21 Apr 2024 04:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 21 Apr 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
दुदही। हिस्ट्रीशीटर के बेटे से पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने शनिवार को घटना का पर्दाफाश कर दिया। युवती की हत्या कोई और नहीं गांव के ही उसके प्रेमी ने दुपट्टा से गला कसकर किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस की माने तो युवती शादी के लिए प्रेमी पर दबाव बना रही थी, जबकि प्रेमी के घर वाले राजी नहीं थे। इस लिए उसने हत्या कर दिया।
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती पड़ोसी हिस्ट्रीशीटर के घर बुधवार की रात टीवी देखने गई थी। दूसरे दिन उसकी लाश पास के केले के खेत में मिली। उसका गला दुपट्टा से कसा था और चेहरे पर चोट का निशान था। पुलिस ने युवती की मां की तहरीर पर अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर लिया। सीओ जितेंद्र कालरा ने बताया कि घटना के बाद गांव के कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। जिसमें पता चला कि गांव के जमुआन टोला निवासी गोलृू यादव से युवती का प्रेम प्रसंग चलता है। आधी रात को टीवी देखने के दौरान दोनों घर से एक साथ निकले। कुछ देर बाद गोलू आया और अपनी बाइक लेकर चला गया। गोलू से कड़ाई से पूछताछ किया गया तो उसने बताया कि शादी के लिए युवती दबाव बना रही थी। कई बार उसे मना कर चुका था। घटना की रात को शादी को लेकर विवाद हो गया। इस पर उसका गला दुपट्टा से कस कर हत्या कर दी। हिस्ट्रीशीटर के घर युवती और आरोपी का अक्सर आना-जाना रहता था।