फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   love matter in 2 girls suicide

Kushinagar News: आस टूटने पर सहेलियों ने मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में कूदकर दे दी थी जान

Thu, 31 Aug 2023 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 31 Aug 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
love matter in 2 girls suicide
फोटो है।
विज्ञापन

मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में 15 किलोमीटर की दूरी पर दोनों सहेलियों की मिली लाश
ट्यूशन शिक्षक ने बताया कि शादी के लिए एक किशोरी के घरवाले बार-बार करते थे फोन
ट्यूशन शिक्षक के शादी की कहीं और चली थी बात
जान देने से पहले सजातीय किशोरी ने किया था ट्यूशन शिक्षक को फोन
पुलिस बोली, किशोरियों के नहर में कूदने के बाद घबराहट में गांव के एक किशोर ने खाया था जहर
दूसरी किशोरी से था उसका प्रेम संबंध

संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में कूदी तरयासुजान थाना क्षेत्र के एक ही गांव की दोनों किशोरियों ने प्रेम प्रसंग में ही खुदकुशी की। यह बात पुलिस की जांच-पड़ताल में सामने आई है। दोनों के शव मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। ट्यूशन शिक्षक को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ में दोनों किशोरियों की मौत का राज बाहर आने लगा है। प्रेम प्रसंग के बावजूद शादी की आस टूटने पर सजातीय किशोरी ने तो दूसरी ने जहर खाने वाले किशोर की चिंता में नहर में कूदकर जान दे दी थी। पुलिस की जांच-पड़ताल में पता चला है कि गोरखपुर में भर्ती किशोर ने दोनों के एक साथ नहर में कूदने की जानकारी के बाद घबराहट में आकर जहर खा लिया था।
तरयासुजान थाना क्षेत्र की जो दो किशोरियां मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में अपने घर से करीब 15 किलोमीटर दूर जाकर आत्महत्या के लिए कूदी थीं, उनमें एक-एक कर दोनों के शवों को बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन

एक का एक किशोरी का शव मंगलवार को घटनास्थल से करीब 15 किलोमीटर दूर नहर में मिला था। दूसरी का शव घटनास्थल से लगभग 30 किलोमीटर दूर बिहार प्रांत के गोपालगंज जनपद के अंतर्गत गोपालपुर थाना क्षेत्र खामपार गांव के पास बुधवार को सुबह करीब नौ बजे नहर में मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को शव मिलने की जानकारी होने पर पहुंचे गोपालपुर के थानाध्यक्ष रंजीत पासवान ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद उसका शव घर लाने की बजाय गांव के बाहर कब्रिस्तान में दफन कर दिया गया।
उसकी सहेली के शव का पोस्टमार्टम कुशीनगर जनपद के जिला अस्पताल परिसर में स्थित पोस्टमार्टम हाउस में हुआ। उसका दाह संस्कार गांव के बाहर खेत में ग्रामीणों की मौजूदगी में हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों की मौत की वजह पानी में डूबने से बताई गई है।

ट्यूशन टीचर के मुकदमे में बढ़ाई गई धारा
दोनों किशोरियों के लापता होने पर उनके माता-पिता की तहरीर पर पुलिस ने सबसे पहले गुमशुदगी का केस दर्ज किया था। पहली किशोरी का शव मिलने के बाद पुलिस ने तिनफेड़िया बाजार में ट्यूशन पढ़ाने वाले उनके शिक्षक असलम को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद मुकदमे में आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा बढ़ाई गई है। पुलिस उसका बृहस्पतिवार को चालान कर सकती है।
ट्यूशन शिक्षक ने कहा
दोनों किशोरियां 12वीं की छात्रा थीं। तिनफेड़िया बाजार में ट्यूशन पढ़ाने वाले असलम से वहां जाकर पढ़ती थीं। पुलिस की पूछताछ में असलम ने बताया कि सजातीय छात्रा के घरवाले उससे शादी के लिए कहते थे। उसने कहा था कि इस बारे में उसके घरवालों से बात करें। उसका यही कथन है। वह छात्रा से बातचीत करता था। यह जांच में आया है। दोनों के बीच प्रेम संबंध था। छात्रा उससे प्रेम करती थी। उसकी मां ने शादी के लिए बात की। वह इस बात से क्षुब्ध हो गई थी कि शिक्षक की शादी कहीं और न हो जाए। शिक्षक ने बताया कि घरवालों ने उसकी शादी के लिए कहीं और बात की है।
गांव के किशोर का दूसरी किशोरी से था प्रेम संबंध
पुलिस की पूछताछ और जांच-पड़ताल में यह बात आई है कि किशोरियों के गांव के जिस किशोर ने जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की, उसका दूसरी किशोरी से प्रेम संबंध था। यह बात उस किशोरी के पिता और परिवार के अन्य लाेगों ने पुलिस को बताई है। उसे भी लगा था कि उसकी शादी गांव के किशोर से नहीं हो पाएगी तो उसने भी सहेली को अपनी बात बताई। इस वजह से दोनों ने एक साथ जान देेने की योजना बना ली। इसके बाद नहर में जाकर कूद गईं। पुलिस का कहना है कि उसके बाद उस किशोर ने घबराहट में जहर खा लिया।

मरने से पहले किया था फोन
पुलिस की पूछताछ में ट्यूशन शिक्षक ने बताया कि उससे प्रेम करने वाली छात्रा सजातीय थी। इस वजह से उससे प्रेम करती थी। शादी करना चाहती थी। उसकी मां ने भी कई बार इसके लिए कहा था। शिक्षक ने कहा था कि इसके लिए उसके घरवालों से बात करें। दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे। शिक्षक ने बताया कि नहर में कूदकर जान देने से पहले उसने फोन किया था और बताया था कि जान देने जा रही है। यह बात सुनकर शिक्षक ने उसकी मां के पास फोन किया था, तो मां ने कहा था कि आप बाइक से पहुंचिए, क्योंकि जल्दी पहुंच जाएंगे। मैं भी आ रही हूं। जब तक ये लोग मौके पर पहुंचे तो वे वहां नहीं थीं।

मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज
जिस किशोर ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की, उसका इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है। उसकी हालत में अब सुधार है। दोनों किशोरियों के शव मिलने के बाद उसकी निगरानी बढ़ा दी गई है। दो सिपाहियों की ड्यूटी लगा दी गई है।


इंस्पेक्टर ने कहा
तरयासुजान थाने के इंस्पेक्टर अमित शर्मा ने बताया कि दोनों किशोरियों ने प्रेम संबंध में आत्महत्या की है। मुस्लिम किशोरी का प्रेम संबंध उसके ट्यूशन शिक्षक से था। वहीं, हिंदू किशोरी का प्रेम संबंध गांव के जहर खाने वाले से। यह बात जांच-पड़ताल और पूछताछ में पता चली है। उन्होंने बताया कि शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। उस पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस बढ़ाया गया है। बृहस्पतिवार को चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed