फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Love is the strongest means of attaining God.

Kushinagar News: प्रेम ईश्वर प्राप्ति का सबसे मजबूत साधन

Tue, 05 Dec 2023 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 05 Dec 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Love is the strongest means of attaining God.
समउर बाजार। ईश्वर तक पहुंचने का सबसे सरल मार्ग प्रेम है। क्योंकि भगवान हमेशा अपने भक्तों के प्रेम में बंधे रहते हैं। उन्हें जो भी हृदय से निश्चल होकर पुकारता है, वे उन्हें दर्शन जरूर देते हैं।
विज्ञापन

ये बातें कथा वाचक आचार्य संतोष भारद्वाज ने कहीं। वे सोमवार को बिहार खुर्द बंगला टोला पंचायत भवन परिसर में श्रीमद्भागवत आत्म कथा में भगवान की महिमा की कथा सुना रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रभु अनंत व स्वतंत्र हैं, लेकिन वे भक्ति के आगे आशक्त हो जाते हैं। अयोध्या धाम से पधारे महात्मा शारदानंद ने कहा कि ईश्वर कि ज़ब कृपा होती है, तभी संतों का सानिध्य और हरि कथा सुलभ होती है। ज़ब संत मिल जाए तो निश्चय ही भगवान के दर्शन मिलेंगे। कथा का शुभारंभ पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. विजय कुमार राय ने व्यास पीठ की पूजन और कथा वाचक को तिलक लगाकर की। इस दौरान सागर खरवार, घनश्याम खरवार, आनंद, विशाल, नागेश्वर खरवार, विनय खरवार, नंदन कुशवाहा, राधे गुप्ता, रामप्रीत राव, सुनील सिंह, रविंद्र शर्मा, धुरंधर चौहान, प्रिंस खरवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed