फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Lots of skin and respiratory patients in Chief Minister's Health Fair

Kushinagar News: मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में त्वचा एवं श्वास रोगियों की भरमार

Sun, 04 Dec 2022 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Lots of skin and respiratory patients in Chief Minister's Health Fair
आरोग्य मेले में मरीजों की जांच करते चिकित्सक। - फोटो : KUSHINAGAR
मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में त्वचा एवं श्वास रोगियों की भरमार
विज्ञापन

2,684 मरीजों का हुआ इलाज
पडरौना। मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन रविवार को जनपद के सभी 52 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर किया गया। इसमें त्वचा एवं श्वास से संबंधित रोगियों की भरमार रही। शाम तक कुल 2,684 रोगियों की जांच कर स्वस्थ रहने के लिए उन्हें दवा और सलाह दी गई।

सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि प्रत्येक रविवार की भांति इस बार भी सभी 52 पीएचसी पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इसमें 1,030 पुरुष, 1,185 महिला और 469 बच्चों सहित कुल 2,684 लोगों ने अपने नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर इलाज कराया। उन्होंने बताया कि इस आरोग्य मेले में श्वास के 308, पेट के 180, मधुमेह के 161, त्वचा के 372, टीबी के सात, रक्त अल्पता के 37 और उच्च रक्तचाप के 111 रोगियों का इलाज किय गया। इस दिन छह गोल्डन कार्ड बनाए गए। अन्य रोगियों का भी इलाज हुआ। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इन पीएचसी पर पहुंचकर आरोग्य मेला का जायजा भी लिया। सीएमओ ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में 166 डॉक्टर और 311 पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed