फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   lost sabhasad not found

Kushinagar News: लापता सभासद का नहीं चला पता, हवा में तीर चला रही पुलिस

Thu, 31 Aug 2023 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 31 Aug 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
lost sabhasad not found
कुछ लोगों को पुलिस ने थाने बुलाकर की पूछताछ, घरवालों से मिले कुछ सभासद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कप्तानगंज कस्बे के लापता भाजपा सभासद का पता दस दिन बाद भी नहीं चला। सूदखोरों पर कार्रवाई की बजाय स्थानीय पुलिस हवा में तीर चला रही है। बुधवार को कुछ लोगों को थाने पर बुलाकर पुलिस सख्ती से पेश आई, लेकिन इसका थोड़ा भी असर नहीं दिखा। सभासदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उनकी पत्नी से मिलकर ढांढस बंधाया और इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया।
कप्तानगंज कस्बे के वार्ड संख्या-14 हरिनाथ नगर उत्तरी निवासी बैजनाथ चौहान सभासद हैं। 21 अगस्त की रात को अपनी ससुराल हाटा से घर आते समय लापता हो गए। उनकी पत्नी बबिता देवी ने पुलिस को पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर लापता सभासद की तलाश कर रही है। इस मामले में अब तक पुलिस को कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है। वहीं, पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन

दोपहर में सभासदों का एक प्रतिनिधिमंडल बबिता से मिला और इंसाफ दिलाने की बात कही। वहीं, पुलिस ने कस्बे के कुछ लोगों को थाने पर बुलाकर पूछताछ की और लापता सभासद का पता लगाने के लिए कहा। चर्चा है कि नामजद तहरीर के बावजूद पुलिस क्यों नहीं केस दर्ज कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत कप्तानगंज एसओ विनय सिंह ने बताया कि लापता सभासद की तलाश चल रही है। संदेह के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई।

कहीं सूदखोरों के भय से तो नहीं भागा है सभासद
कप्तानगंज कस्बे के सभासद बैजनाथ चौहान पर सूदखोर ब्याज की रकम में जमीन बैनामा कराने के लिए कई दिनों से दबाव बना रहे थे। इससे तंग आकर कहीं सभासद घर छोड़कर फरार तो नहीं हो गए हैं। मुहल्ले की लोगों की मानें तो सूदखोर लोग सभासद को फोन कर धमकाते थे। घर पर आकर जमीन बैनामा कराने के लिए दबाव बनाते थे। इसीलिए सभासद की पत्नी ने नामजद तहरीर पुलिस को देते हुए पति के अपहरण की आशंका जताई। इसके बावजूद पुलिस इसे गंभीरता से नहीं ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed