{"_id":"69c840a2d6c0ece5d90e70d8","slug":"long-queues-for-gas-disappointment-after-hours-of-waiting-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-157142-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गैस के लिए लंबी कतार, घंटों इंतजार के बाद मिली मायूसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गैस के लिए लंबी कतार, घंटों इंतजार के बाद मिली मायूसी
Sun, 29 Mar 2026 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
सेवरही नगर पंचायत में गैस के लिए लगी भीड़।संवाद
पडरौना। पेट्रोल व डीजल की आई किल्लत तो सिर्फ दो दिन में फिर से पटरी पर लौट गई है लेकिन रसोई गैस को लेकर उपभोक्ता अब भी परेशान हैं। जिले में ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक गैस एजेंसियों पर सिलिंडर के लिए आपाधापी मची है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बुकिंग के बावजूद समय पर होम डिलीवरी नहीं मिल रही है, जिसके कारण उन्हें खुद एजेंसी के गोदामों तक दौड़ लगानी पड़ रही है।
वहीं, एजेंसियों संचालकों का दावा है कि पहले जैसे ही रिफिल आ रही हैं। लेकिन आने वाली रिफिल से अधिक बुकिंग हो रही है। इस गैप को भरने के लिए दूसरे दिन आने वाली गाड़ी से किया जा रहा है। इसको लेकर उपभोक्ताओं से तीखी बहस भी हो जा रही है। गैस की किल्लत को दूर करने के लिए लगातार प्रशासन की ओर जांच पड़ताल व कार्रवाई की जा रही है ताकि परेशानी खत्म हो जाए,इसके बावजूद करीब एक महीने से लोग कतार लगाकर एक सिलिंडर के लिए एक दिन पहले एजेंसियों पर पहुंचकर लाइन लगा रहे हैं। हालांकि इसके बाद भी गाड़ी आने पर तमाम उपभोक्ताओं को गैस नहीं मिल पा रहा है।
एनएच-28 किनारे हेतिमपुर में संचालित एक गैस एजेंसी पर शुक्रवार की शाम से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी, जिन्हें शनिवार को गैस मिलेगी। शनिवार दोपहर बाद गाड़ी आई तो सिर्फ 360 लोगों को ही गैस सिलिंडर मिल पाया, जबकि यहां 505 लोग लाइन में लगे हुए थे। इस तरह 145 उपभोक्ता मायूस लौट गए। मायूस लौटने वाले उपभोक्ता सुरेश, गिरीश सिंह, राम सिंहासन चौबे, प्रकाश भारती, जयराम यादव, हरिवंश साहनी, सुरेंद्र सिंह व रितेश कुमार सिंह, मुन्ना प्रजापति ने बताया कि दो दिन से लगातार आ रहे हैं इसके बावजूद नंबर आने पर सिलिंडर खत्म हो जा रहा है। इसलिए बिना गैस ही लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
0
हंगामा होने पर गैस का वितरण ठप
तमकुहीरोड। सेवरही नगर पंचायत में एलपीजी गैस का वितरण शनिवार को हंगामे के बाद रोक दिया गया। मामला सिर्फ इतना था कि कुछ लोग घंटों से लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे तो वहीं कुछ बिना लाइन में लगे ही सिलिंडर लेने के लिए कोशिश करने लगे। कतारबद्ध उपभोक्ताओं ने इसका विरोध किया तो हंगामा शुरू हो गया। इसके चलते गैस सिलिंडर का वितरण ठप कर दिया गया। एजेंसी पर होम डिलीवरी की नोटिस चस्पा कर दिया गया। लेकिन उपभोक्ताओं का आरोप है कि होम डिलीवरी की व्यवस्था बेहतर है लेकिन यह पारदर्शी होना चाहिए ताकि किसी को कोई दिक्कत न हो।
00000