फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Liquor smuggling was taking place through river route, police caught 10

Kushinagar News: नदी मार्ग से हो रही थी शराब की तस्करी, 10 को पुलिस ने दबोचा

Thu, 28 Nov 2024 02:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Liquor smuggling was taking place through river route, police caught 10
पडरौना। तरयासुजान पुलिस ने नदी के रास्ते व सड़क मार्ग से होकर बिहार तक शराब की खेप पहुंचाने के आरोपी 10 तस्करों को चैनपट्टी बांध से गिरफ्तार किया है। उनके पास से 38 पेटी देसी शराब बरामद की गई है। तस्करी में प्रयोग की जा रही बोलेरो व नाव भी पकड़ी गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एसपी संतोष मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने दो दिन पहले चैनपट्टी बांध से नितेश सिंह निवासी दनियाड़ी बाजार थाना तरयासुजान को गिरफ्तार किया था। उसके पास से 38 पेटी देसी शराब बरामद की गई थी। पुलिस ने बोलेरो को भी बरामद किया था। आरोपी नितेश के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद जब पूछताछ की गई तो पता चला कि उसके गिरोह में कई अन्य लोग भी शामिल हैं।
विज्ञापन

पूछताछ व अन्य साक्ष्य के आधार पर प्रकाश में आये गिरोह के अन्य शराब तस्करों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। तस्करी में प्रयुक्त नाव भी बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान शराब तस्करों ने बताया कि इनका एक संगठित गिरोह है। यह सभी लोग शराब के विभिन्न दुकानों से बिचौलियों के माध्यम से शराब खरीदकर नाव व बोलेरो से बिहार में ले जाकर ऊंचे दामों पर बेच देते हैं। इनके गिरोह के बिहार में भी कई सक्रिय सदस्य हैं।

पकड़े गए शराब तस्करों में पीयूष रंजन सिंह उर्फ धर्मेंद्र सिंह, सच्चिदानंद सिंह निवासी नोनिया पट्टी टोला अहिरौलीदान, पप्पू सिंह निवासी भावपुर थाना तरयासुजान, ओसियर सिंह निवासी पिपराघाट नरवाजोत, कपिलदेव यादव निवासी पिपराघाट शिवटोला थाना सेवरही, मनोज तिवारी निवासी मठिया श्रीराम थाना तरयासुजान, भोला यादव व रामधनी यादव निवासी भगवानपुर थाना तरयासुजान, मूलनिवासी बैजुआ थाना पुजहा जनपद पश्चिमी चम्पारण (बिहार), राजेश यादव निवासी गड़हिया पाठक थाना तरयासुजान व मूलनिवासी भगवानपुर थाना बैरिया जनपद गोपालगंज (बिहार), नितेश सिंह निवासी दनियाड़ी थाना तरयासुजान शामिल हैं।
्
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed