फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   liquor recovered, smugler arrested

केले के बीच छिपाकर बिहार जा रही शराब बरामद

Thu, 29 Aug 2019 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
liquor recovered, smugler arrested
जटहा पुलिस ने 156 पेटी अवैध शराब पकड़ी। - फोटो : KUSHINAGAR
केले के बीच छिपाकर बिहार जा रही शराब बरामद
विज्ञापन

पिकअप चालक के पास से तमंचा कारतूस मिला, तीन पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
जटहां बाजार। पिकअप में केले के बीच छिपाकर तस्करी के लिए बिहार ले जाई जा रही 156 पेटी अवैध शराब बुधवार की रात पुलिस ने चिरगोड़ा गांव के पास से बरामद की। पुलिस ने पिकअप चालक को भी गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से तमंचा और कारतूस भी मिला। पुलिस ने चालक समेत तीन तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जटहां पुलिस ने एक सप्ताह में दूसरी बार अवैध शराब की बरामदगी की है। पकड़ी गई शराब की कीमत साढ़े सात लाख रुपये बताई जा रही है।

एसओ संजय सिंह ने बताया कि बुधवार की रात सूचना मिली कि एक पिकअप पर केले के बीच में अवैध शराब बिहार ले जाई जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए चिरगोड़ा गांव के सामने घेरेबंदी करके पिकअप को रोका गया।तलाशी ली गई तो केले के नीचे भारी मात्रा में शराब की पेटी दिखाई दी। वाहन और चालक को थाने लाकर जब जांच की गई तो पंजाब निर्मित क्रेजी रोमियो 156 पेटी में 7488 शीशी बरामद हुई। पकड़े गए शराब की कीमत साढ़े सात लाख रुपये आंकी गई। एसओ ने बताया कि वाहन चालक के पास से तलाशी में एक तमंचा और कारतूस मिला। पूछताछ में पकड़े गए चालक की पहचान क्षेत्र के निवासी कलामुद्दीन अंसारी के रूप में हुई। पूछताछ में चालक ने बताया कि शराब मालिक बिहार के पिपरासी थाना क्षेत्र के मुराडीह गांव के टाडा टोले के निवासी विनोद चौरसिया है। पुलिस ने पकड़े गए चालक, अवैध शराब के तस्कर और पिकअप मालिक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। 22 अगस्त को भी पुलिस ने 15 पेटी अवैध शराब बरामद किया था। एसओ ने बताया कि इस कार्रवाई में उनके साथ हेड कांस्टेबल महेंद्र यादव, रणजीत बहादुर सिंह, कमलेश सिंह, प्रदीप सिंह, वैष्णो प्रताप सिंह, संदीप यादव और संतोष प्रजापति शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed