फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Liquor caught among potato sacks, one smuggler arrested

Kushinagar News: आलू की बोरियों के बीच पकड़ी शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

Sun, 23 Mar 2025 01:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Liquor caught among potato sacks, one smuggler arrested
पडरौना। शराब तस्करी पर सख्ती के बाद बाद तस्कर नया-नया तरीका अपना रहे हैं। कोतवाली पुलिस ने शनिवार की शाम को अंबे चौक के पास आलू लेकर जा रही मैजिक को संदेह होने पर रोका। पिकअप को चेक किया तो उस पर 15 बोरा आलू था, पूछताछ में चालक सहम गया तो पुलिस का शक और गहरा गया। जांच के दौरान चालक के सीट के नीचे बनाए गए स्थान में छिपाए गए अवैध शराब बरामद हुआ। पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बिहार में शराब बंदी के बाद धंधेबाज इसकी तस्करी में जुट गए हैं। एसपी संतोष कुमार मिश्रा के निर्देश के बाद जिले के सभी थानाध्यक्ष सक्रिय हैं और शराब तस्करी पर शिकंजा कसने के लिए अभियान भी चला रहे हैं। सीओ अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि कोतवाली रवि राय शाम को शहर में अंबे चौक से गुजर रहे थे तो एक मैजिक आलू लेकर जा रहा था, जिस पर बिहार का नंबर था। पिकअप पर सिर्फ 15 बोरा आलू था और बिहार का नंबर होने पर पुलिस ने इसे रोका।
विज्ञापन

चालक ने बताया कि आलू है। इसके लिए बिहार जा रहे हैं। पुलिस ने आलू के बोरे को चेक किया तो चालक की बात सही निकली, लेकिन की पूछताछ में चालक कई सवालों का जवाब नहीं दिया तो पुलिस का शक और बढ़ गया। एक सिपाही चालक का केबिन चेक किया तो चालक के सीट के नीचे शराब मिला। चालक सीट के नीचे स्थान बना रखा था और इसी में छिपाकर आलू की ढुलाई की आड़ में शराब की तस्करी करता था। पुलिस ने चालक की पहचान पश्चिमी चंपारण जिले के लौरिया मिश्री टोला निवासी दिनेश भगत के रूप में किया। पिकअप से पुलिस ने 144 टेट्रा पैक शराब बदामद किया। मैजिक समेत शराब की कीमत पुलिस के अनुसार आठ लाख बताई जा रही है। इसके पहले कोतवाली पुलिस ने अंडे के गत्ते में छिपाकर बिहार जा रहे शराब बरामद किया था, जो पंजाब से लेकर कुशीनगर तक पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed