फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Liquor businessman accused of being held hostage and beaten

Kushinagar News: शराब कारोबारी पर बंधक बनाकर पीटने का आरोप

Mon, 23 Sep 2024 06:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 23 Sep 2024 06:52 AM IST
विज्ञापन
Liquor businessman accused of being held hostage and beaten
खड्डा। बिहार की रहने वाली महिला ने खड्डा के एक शराब कारोबारी पर पति को बंधक बनाकर मारने-पीटने व 15 हजार रुपये छीनकर गायब कर देने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस के अलावा मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर इसकी शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बिहार के रामनगर की रहने वाली चंदा देवी ने बताया कि उनके पति रमेश 17 सितंबर को ट्रेन से खड्डा में इलाज कराने आए थे। वहां एक शराब कारोबारी अपने लोगों की मदद से उन्हें पकड़ ले गए। रातभर बंधक बनाकर उन्हें मारा-पीटा और 15 हजार रुपये छीन लिए। आरोप है कि सुबह में फोन करके उन्हें सूचना दी गई कि वे यहां आकर अपने पति को ले जाए। जब वह पहुंची तो उनके पति रमेश नहीं मिले। इसके बाद से ही उनकी तलाश की जा रही है। महिला ने मामले की जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस संबंध में एसओ खड्डा अनिल कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed