फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   liguor being brought to bihar

बिहार ले लाई जा रही शराब के साथ पांच धरे गए

Sat, 20 Aug 2022 12:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
liguor being brought to bihar
बिहार ले लाई जा रही शराब के साथ पांच धरे गए
विज्ञापन

तमकुहीराज में 534 बोतल अंग्रेजी शराब पकड़ी
हाईवे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक को दबोचा
तमकुहीराज(कुशीनगर)। पुलिस ने फोरलेन पर एक लग्जरी कार से 534 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार देर रात तमकुहीराज एसओ अश्वनी राय तहसील गेट पर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान गोरखपुर की तरफ से आ रही एक लग्जरी कार का चालक गाड़ी रोक कर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने चालक को दौड़ाकर पकड़ लिया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें रखी 534 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी। उसकी पहचान जितेंद्र भगत निवासी ग्राम राजा, थाना टाउन जिला छपरा बिहार के रूप में हुई।
विज्ञापन

एसओ अश्वनी राय ने बताया कि बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ संबंधित धारा में केस दर्ज किया गया है। उससे पूछताछ करके अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
खड्डा में अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार
बैग में छिपाकर बिहार ले जा रहे थे, जांच के दौरान धरे गए
खड्डा। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
जीआरपी चौकी प्रभारी पडरौना अवधेश कुमार त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल राजेश यादव, कांस्टेबल संजय चौधरी और आरपीएफ एएसआई अजय कुमार राय, कांस्टेबल गिरजेश प्रसाद, महेश यादव की संयुक्त टीम ने खड्डा रेलवे स्टेशन पर जांच करने पहुंची। इस दौरान बैग लिए दो युवक पुलिस टीम को देखकर भागने लगे। पुलिस ने उनको रोककर तलाशी ली तो उनके पास से 15 हजार की शराब बरामद हुई। दोनों युवकों अवैध तरीके से शराब बिहार ले जा रहे थे। आरोपियों की पहचान धीरेंद्र कुमार कुशवाहा निवासी मोतिहारी और विकास कुमार निवासी ग्राम सैमनगर थाना मुफलिस जिला मोतिहारी के रूप में हुई।

उधर, पडरौना रेलवे चौकी प्रभारी अवधेश तिवारी ने बताया कि खड्डा रेलवे स्टेशन से दो बैग में रखी अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।
--
सलेमगढ़ में अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार
सलेमगढ़। तरयासुजान पुलिस ने शुक्रवार दोपहर दनियाड़ी बाजार से 13 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तिनफेड़िया चौकी प्रभारी निरंजन राय ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे दनियाड़ी चौराहे पर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान संदेह होने पर एक बाइक सवार दो लोगों को रोककर तलाशी ली गई तो उनके पास से 13 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान ग्राम रामपुर बंगरा निवासी फिरोज अंसारी और बिहार के गोपालगंज ग्राम पकड़ी बाजार कुचायकोट निवासी शमसाद अंसारी के रूप में हुई है। एसओ आरके सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed