{"_id":"67239d1d4bd925a73d0dbb7f","slug":"lights-were-lit-in-the-house-and-courtyardthe-earth-was-illuminated-with-light-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-125689-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: घर-आंगन में जलाए दीप...रोशनी से जगमग हुई धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: घर-आंगन में जलाए दीप...रोशनी से जगमग हुई धरा
Thu, 31 Oct 2024 08:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 31 Oct 2024 08:37 PM IST
विज्ञापन
पडरौना। दीपों का पर्व उत्साह और उमंग के माहौल में मनाया गया। घर-आंगन में दीप जलाए गए तो लगा कि धरा रोशनी से जगमग हो गई हो।
घरों व प्रतिष्ठानों को दीयों, मोमबत्ती व झालरों की लड़ियों से आकर्षक रूप से सजाया गया। शाम को जब यह रोशन हुए तो छटा देखते ही बन रही थी। विधि-विधान से लक्ष्मी-गणेश की आराधना की गई। देर रात तक आतिशबाजी की गूंज शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में भी रही। पटाखे फोड़ने व फुलझड़ी जलाने को लेकर बच्चों में खूब उत्साह देखा गया।
दीपावली की तैयारियों में घरों में हर्ष व उल्लास का माहौल रहा। छोटों से लेकर बड़े तक सब अपनी तैयारियां करते रहे। बच्चे एवं युवा जहां घरों को सजाने व पटाखों की खरीदारी में व्यस्त रहे तो वहीं महिलाएं घर की साफ-सफाई आदि में लगी रहीं। लोगों ने अपने घरों के दोपहिया व चारपहिया वाहनों की भी धुलाई की।
दोपहर में अभिभावकों संग निकले बच्चों ने नोनियापट्टी बाईपास सड़क से पटाखों एवं धर्मशाला रोड व मेन बाजार से सजावटी सामानों की खरीदारी की। शहर के बाईपास सड़क के किनारे चिह्नित किए गए पटाखा की दुकानों से खरीदारी के लिए सुबह 10 बजे से ही ग्राहक जुटने लगे थे। अनार, फुलझड़ी, गुज्जा, चरखी, रॉकेट, तेज आवाज करने वाले पटाखे आदि खरीदने के लिए सभी उत्साहित दिखें। दोपहर के बाद अधिक ग्राहकों की भीड़ होने पर दुकानदारों ने छूट देने का भी एलान कर दिया। खास बात यह रही कि दुकानों के आगे बालू के बोरे व पानी के ड्रम रखे हुए थेे।
विज्ञापन
स्थापित की गईं लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं : शहर से लेकर गांव तक लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा स्थापित कर आराधना की गई। आयोजकों की ओर से शाम को प्रतिमाओं के नेत्र पट खोले गए और पूरे भक्ति भाव से पूजन अर्चन किया गया। युवाओं व बच्चों ने इस मौके पर खूब जयकारे लगाए। पंडाल और घरों में लोगों ने मां लक्ष्मी-गणेशजी की पूजा कर खुशियों का त्योहार मनाया। देर शाम लोग दीये जलाकर दिवाली पर उत्साह से पटाखे छोड़े।
सजावटी सामान की दुकानों में दिखी भीड़ : शहर के धर्मशाला रोड, कोतवाली रोड, जलकल रोड व मेन बाजार में सजावटी सामान, लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा, मिट्टी के दीये, मोमबत्ती, मिठाई, फल-फूल, सब्जी मंडी से विभिन्न प्रकार की सब्जियां समेत अन्य सामग्री खरीदने के लिए लोग उमड़ पड़े।