फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Light sunshine in the morning, clouds in the afternoon, heavy rain in the evening

Kushinagar News: सुबह हल्की धूप, दोपहर में छाए बादल, शाम को झमाझम बारिश

Thu, 07 May 2026 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 07 May 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Light sunshine in the morning, clouds in the afternoon, heavy rain in the evening
कोटवा विद्युत उपकेंद्र का क्षेत्र में गिरा पोल और तार ।स्रोत-सोशल मीडिया
पडरौना। एक सप्ताह से जिले के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बुधवार की सुबह हल्की धूप निकली, दोपहर में आसमान में बादल छाने लगे। शाम करीब पांच बजे अचानक तेज हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। जिले के कुछ स्थानों पर छोटे-छोटे ओले भी गिरे। करीब 30 मिनट तक हुई बारिश से मौसम सुहाना होगा। वहीं शहर के निचले मोहल्ले की सड़कों पर पानी भर गया। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। मौसम विभाग ने नौ मई तक जिले में तेज हवा के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। इससे अगले तीन दिनों तक मौसम में नमी बनी रहेगी, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह से ही मौसम में बदलाव दिखा। सुबह हल्की धूप निकली तो लोगों को लगा कि मौसम सामान्य रहेगा। लेकिन दोपहर के समय आसमान में बादल छाने लगे। इसके बाद कभी हल्की धूप तो कभी आसमान में बादल छाने का दौर चला। शाम करीब पांच बजे अचानक मौसम में तेजी से बदलाव हुआ तेज हवा के साथ आसमान में काले बादल छा गए। इसके कुछ देर बाद ही झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब 30 मिनट तक हुई बारिश के चलते मौसम सुहाना हो गया। हवा के झोंकों के साथ हुई बारिश क चलते तापमान में दो डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। बारिश शुरू होने के पहले मौसम का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस था, लेकिन बारिश शुरू होने के बाद तापमान घटकर 37 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बारिश बंद होने के बाद लोग घरों से बाहर निकल आएं। छत और खुली जगहों पर ठंडी हवा का लुत्फ उठाया। इसके अलावा शाम के समय बारिश होने से कई लोग बाजार में फंस गए। लोग दुकान और अन्य जगहों पर खड़े होकर बारिश बंद होने का इंतजार करते दिखे। वहीं अचानक शुरू हुई मूसलाधार बारिश के चलते शहर के कसेरा टोली नौकाटोला, कठकुइयां रोड, मुन्ना कॉलोनी आदि मोहल्ले की सड़कें पानी से डूब गईं। हालांकि बारिश बंद होने के बाद कुछ बाद सड़कों पर एकत्र पानी नालियों के रास्ते निकल गया। वहीं शहर की कुछ सड़कों पर नालियों का कीचड़ पसरा रहा। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में इस तरह का बदलाव देखने को मिल रहा है। अभी नौ मई तक इसी तरह मौसम बने रहने की संभावना है। इसके बाद मौसम में गर्माहट आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed