{"_id":"5d1a50818ebc3e3c6c03995b","slug":"light-and-sound-stable-at-karuna-sagar-kushinagar-news-gkp312315018","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइट एंड साउंड से लैस होगा करुणा सागर स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइट एंड साउंड से लैस होगा करुणा सागर स्थल
विज्ञापन
हिरण्यवती नदी के करुणा सागर स्थल का लाइट एंड साउंड के लिए निरीक्षण करते डीएम व ज्वाइंट मजिस्ट्रे?
- फोटो : KUSHINAGAR
फोटो के साथ----
हिरण्यवती नदी के किनारे है स्थित, वाकिंग ट्रैक बनाए जाने की बहुप्रतीक्षित परियोजना पर भी काम जल्द
कसया। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की ओर से लाइट एंड साउंड सिस्टम स्थापित कराए जाने की अनुमति न मिलने के चलते प्रशासन ने निर्णय बदल दिया है। अब यह कार्य पुरातत्व से जुड़े किसी स्थल पर नहीं बल्कि बौद्ध अनुयायियों के लिए गंगा के समान पवित्र हिरण्यवती नदी के करुणा सागर स्थल पर लाइट एंड साउंड की स्थापना होगी।
अब कुशीनगर आने वाले विदेशी पर्यटकों के साथ देश के कोने-कोने से आने सैलानी लाइट एंड साउंड सिस्टम का आनंद उठा सकेंगे। करुणा सागर स्थल राष्ट्रीय राजमार्ग 28 व 28 बी मार्ग के बीच में जेटी बाबू तिराहे के निकट है। यहीं लाइट एंड साउंड सिस्टम स्थापित किया जाएगा। डीएम डॉ अनिल कुमार सिंह ,ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक पांडेय द्वारा निर्माणाधीन करुणा सागर और रामाभार में बुद्धा घाट व पर्यटन की तरफ से बनाए जा रहे तीन मार्डन फैसिलिटी टॉयलेट के निरीक्षण के दौरान यह जानकारी दी गई।
हिरण्यवती नदी के दोनों किनारे पर वाकिंग ट्रैक बनाए जाने की बहुप्रतीक्षित परियोजना पर भी काम जल्द शुरू हो जाएगा। ट्रैक रामाभार स्तूप स्थित बुद्धा घाट घाट से करुणा सागर तक बनाया जाएगा। गर्मी में नदी को सूखने से बचाने के लिए भी योजना बनाई जा रही है। ताकि वर्षभर नदी में जलप्रवाह बना रहे। भूमि की सार्वजनिकता पर संकट उत्पन्न न हो, इसके लिए पक्की छठ वेदियों के निर्माण को प्रतिबंधित किया जाएगा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि भारत स्वदेश दर्शन योजना के तहत लाइट एंड साउंड सिस्टम की व्यवस्था उत्तर प्रदेश पर्यटन की ओर से करुणा सागर स्थल के निकट किया जाएगा। प्रशासन भी इसकी मॉनिटरिंग करेंगा। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पर्यटक अधिकारी रवींद्र कुमार आदि भी मौजूद रहे।