{"_id":"6a8dfd06140756fe0501d048","slug":"letter-sent-to-the-cmo-seeking-action-against-the-female-cho-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-166541-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: महिला सीएचओ पर कार्रवाई के लिए सीएमओ को भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: महिला सीएचओ पर कार्रवाई के लिए सीएमओ को भेजा पत्र
Wed, 26 Aug 2026 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया सीएचसी प्रभारी ने सीएमओ को पत्र भेजा है। उन्होंने चखनी पुरनछपरा स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात संविदा महिला सीएचओ पर विभागीय कार्यों में लापरवाही और कर्मचारियों से दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
चिकित्सा प्रभारी डॉ. रजनीश श्रीवास्तव की तरफ से सीएमओ को भेजे गए पत्र में छह बिंदुओं पर अनियमितता का उल्लेख किया है। चिकित्सा प्रभारी के अनुसार, 15 दिसंबर 2025 को नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक के ढोलहा गांव के गुलहरिया में गंभीर बीमारी से तीन बच्चों की मौत हो गई थी। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए गांव में सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी, जिसमें संबंधित सीएचओ का नाम भी शामिल था। आरोप है कि ड्यूटी आदेश के बावजूद सीएचओ बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित मिलीं। शिकायत में यह भी बताया गया है कि जब उनकी अनुपस्थिति का कारण पूछा गया, तो उन्होंने कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया। कुछ एएनएम कर्मचारियों के साथ भी दुर्व्यवहार किए जाने का आरोप पत्र में लगाया गया है।इसके अलावा सीएचओ पर अवकाश लेने में अनियमितता बरतने और विभागीय कार्यों के दौरान शासन के निर्देशों का उल्लंघन करने का आदि का आरोप लगाया है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. चंद्रप्रकाश ने बताया कि चिकित्सा प्रभारी के पत्र में उल्लेखित सभी बिंदुओं की जांच कराई जाएगी। जांच में यदि अनियमितता मिली तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।