फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Leopard reached the residential area, injured two

रिहायशी क्षेत्र में पहुंचा तेंदुआ, दो को घायल किया

Fri, 13 Apr 2018 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर Updated Fri, 13 Apr 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
 Leopard reached the residential area, injured two
leopard
खड्डा (कुशीनगर)। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व और सोहगीबरवां वन्य जीव प्रभाग के जंगलों से हिंसक जानवरों के रिहायशी इलाके में पहुंचने का सिलसिला थम नहीं रहा है। खड्डा क्षेत्र से सटे बिहार के बेलहवा गांव के सरेह में बृहस्पतिवार को खेत में काम कर रहे दो किसानों को तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया।  
विज्ञापन

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से भटककर गुरुवार को एक तेंदुआ के रिहायशी इलाके में पहुंचने की सूचना पर मदनपुर के रेंजर आनंद कुमार की अगुवाई में वनकर्मियों की टीम बेलहवां पहुंची। टीम तेंदुआ की निगरानी के साथ ही उसे वापस जंगल की ओर भेजने के प्रयास में जुट गई है। इसी दौरान तेंदुए ने हमला कर बेलहवां गांव के घनश्याम मुसहर व ललित मोहन महतो को जख्मी कर दिया। तेंदुए को गांव से भगाने की कोशिश जारी है। रेंजर ने बताया कि जंगल व गांव का सरेह सटा हुआ है। तेंदुए के जंगल की ओर लौट जाने की भी संभावना जताई जा रही है, लेकिन वनकर्मियों की टीम निगरानी में लगी हुई है। कुछ महीनों में खड्डा, हनुमानगंज, जटहां बाजार व सोहगीबरवां थाना क्षेत्र में तेंदुए और बाघ के रिहायशी इलाके में आने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इस संबंध में वन प्रमंडल दो के संलग्न वन पदाधिकारी अंबरीश कुमार मल्ल ने बताया कि जंगल से भटके तेंदुए की निगरानी के लिए वनकर्मियों की टीम बेलहवां गांव में कैंप कर रही है। तेंदुए को भगाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed