फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   leopard entered in a house, two injured

घर में घुसा तेंदुआ, दो लोगों को किया घायल

Wed, 20 May 2020 05:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 05:24 PM IST
विज्ञापन
leopard entered in a house, two injured
वाल्मिकी टाइगर रिजर्व जंगल से निकलकर धंगड़हिया गांव के एक घर में घुसे तेंदुए को पकड़ने के लिए जुट - फोटो : KUSHINAGAR
घर में घुसा तेंदुआ, दो लोगों को किया घायल
विज्ञापन

खड्डा (कुशीनगर)। बुधवार को बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से निकला तेंदुआ वाल्मीकिनगर (बिहार) थाना क्षेत्र के धंगड़हिया गांव में घुस गया। तेंदुआ के हमले से दो लोग घायल हो गए। वन विभाग की टीम उसे पकड़ने में जुटी हुई है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।
चंपापुर गोनौली पंचायत के धंगड़हिया में बुधवार सुबह तेंदुआ बृजेश उरांव के घर में घुसकर चारपाई के नीचे बैठ गया। इससे अनभिज्ञ बृजेश चारपाई निकालने पहुंचा तो तेंदुए ने हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। शोर मचाने पर पड़ोसी मुक्ति किशोर बचाने दौड़े तो तेंदुए ने उन्हें भी घायल कर दिया। दोनों ने हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह कमरे का फाटक बाहर से बंद कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे और पुलिस व वन विभाग को खबर दी। दोनों घायलों को हरनाटाड़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोनौली वन क्षेत्र के रेंजर अवधेश प्रसाद सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

वन प्रमंडल दो के डीएफओ गौरव ओझा ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। एक घर में बंद होने के कारण अगल-बगल के लोग सुरक्षित हैं। वन्य जीव विशेषज्ञों की टीम मौके पर मौजूद है। जल्दी ही तेंदुए को पकड़कर पुन: जंगल में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed