{"_id":"5fcbccc08ebc3ecf6f1b9593","slug":"lekhpal-suspend-kushinagar-news-gkp375775142","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूस लेने का वीडियो वायरल होने पर लेखपाल निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घूस लेने का वीडियो वायरल होने पर लेखपाल निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घूस लेने का वीडियो वायरल होने पर लेखपाल निलंबित
- तीन दिन पहले वरासत के लिए घूस लेने का वायरल हुआ था वीडियो
संवाद न्यूज एजेंसी
अहिरौली बाजार। हाटा तहसील में तैनात एक लेखपाल का घूस लेने का वीडियो वायरल होने के मामले में एसडीएम ने संबंधित लेखपाल को निलंबित कर दिया है। मामले में की जांच के लिए कमेटी का भी गठन किया गया है। कमेटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर अन्य कार्रवाई होगी।
क्षेत्र के अहिरौली बाजार, सेंदुआर, बेंदुआर, भड़कुलही और मुंडेरा बाबू में तैनात लेखपाल रविकांत मौर्य का तीन दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था। दो मिनट 15 सेकेंड के इस वीडियो में लेखपाल एक व्यक्ति से रकम लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र व राजस्व विभाग में चर्चा का विषय बन गया था। वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम हाटा प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने आरोपी लेखपाल रविकांत मौर्य को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच के लिए टीम भी गठित की गई है जिसकी रिपोर्ट पर अन्य कार्रवाई होगी। वहीं आरोपी लेखपाल रविकांत मौर्य का कहना है कि कुछ दिन पहले मुंडेरा गांव में अतिक्रमण हटवाने को लेकर उनकी और हाटा विधायक के बीच हुई बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ था। इसके बाद ही यह वीडियो का प्रकरण सामने आया है। उन पर जो आरोप लगे हैं उसकी जांच चल रही है। जांच रिपोर्ट में सच्चाई उजागर होगी। वहीं एसडीएम प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल बीडीओ के आधार पर लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। जांच कमेटी का भी गठन किया गया है। रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।