फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   lekhpal strike

चरणबद्ध आंदोलन करेेंगे लेखपाल

Fri, 15 Jul 2016 11:00 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Fri, 15 Jul 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
lekhpal strike
‌‌‌‌विरोध - फोटो : santosh verma
पडरौना। राजस्व निरीक्षक के पद का सृजन, लेखपाल का वेतन बढ़ाने और शैक्षिक योग्यता स्नातक किए जाने सहित छह मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ से जुड़े लोगों ने शुक्रवार को पडरौना तहसील में धरना दिया। लेखपालों ने धरना के दौरान चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने की रणनीति बनाई। उसके बाद प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री को संबोधित ज्ञापन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन


वरिष्ठ तहसील उपाध्यक्ष एवं कार्यवाहक अध्यक्ष रामनक्षत्र शर्मा, तहसील मंत्री रमेश, योगेंद्र गुप्ता, प्रद्युम्र राव, शिवेंद्र सिंह, कोमल प्रजापति, पिंकी मिश्रा, मीनू सिंह, नीतू सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, रामअवध प्रसाद, राम सिंह, कमलेश कुशवाहा, उस्मान गनी, संतोष कुमार गुप्ता सहित कई लेखपाल पडरौना तहसील में एकत्र हुए। उसके बाद लेखपाल संघ के सभागार में धरना शुरू कर दिया। इनकी मांग थी कि लेखपाल संवर्ग में उत्पन्न एसीपी विसंगति दूर की जाए, लेखपाल संवर्ग का नाम राजस्व उपनिरीक्षक एवं शैक्षिक योग्यता स्नातक करते हुए प्रारंभिक वेतनमान 5200-20200 ग्रेड पे 2800 किया जाए। लेखपाल संवर्ग का कैडर पूर्ववत जनपदस्तरीय करते हुए स्थानांतरण नीति में संशोधन किया जाए, क्षेत्र में पांच लेखपालों पर एक राजस्व निरीक्षक एवं राजस्व परिषद के पत्र के अनुसार राजस्व निरीक्षक कार्यालय के 626 पदों का सृजन किया जाए। साथ ही राजस्व निरीक्षक प्रोन्नति एवं नायब तहसीलदार के पद पर प्रोन्नति के लिए नियमावली में संशोधन किया जाए। इसके अलावा ई-डिस्ट्रिक्ट, आईजीआरएस आदि शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए लेखपालों को लैपटॉप तत्काल उपलब्ध कराया जाए तथा एक अप्रैल 2005 से पूर्व चयनित लेखपालों को पुरानी पेंशन व्यवस्था का लाभ दिया जाए।
विज्ञापन


लेखपालों ने 16 जुलाई से 30 अगस्त तक चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने की योजना बनाई, जिसमें 16 को एकदिवसीय कार्य बहिष्कार, तहसील पर धरना प्रदर्शन व एसडीएम के माध्यम से राजस्व मंत्री को ज्ञापन दिया जाना, 17 जुलाई से 22 अगस्त तक कार्य दिवसों में काली पट्टी बांधकर कार्य करना, 23 से 29 अगस्त तक पूर्ण कार्य बहिष्कार, 29 को 10 से चार बजे तक जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन और 30 अगस्त को लखनऊ में विधानसभा भवन का घेराव शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेखपाल संघ ने धरना दिया, एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
कुशीनगर। कप्तानगंज तहसील क्षेत्र के लेखपालों ने शुक्रवार को तहसील परिसर में चार घंटे तक धरना दिया। छह सूत्रीय मांगों को लेकर धरना देने के बाद लेखपालों ने राजस्व मंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। लेखपाल संघ कप्तानगंज के तहसील अध्यक्ष मुकुट बिहारी की अगुवाई में धरना दे रहे लेखपालों ने एसडीएम अरुण कुमार को ज्ञापन सौंपकर उससे शासन को अवगत कराने की मांग की। धरना की अध्यक्षता महामंत्री अनिल कुमार त्रिपाठी व संचालन विपिन मणि त्रिपाठी ने किया। इस दौरान शिवमुरारी लाल, कमल चौहान, चंद्रभान मल्ल, रामाज्ञा लाल, सुधीर गुप्ता, ओमप्रकाश पांडेय, विद्यासागर तिवारी, देवेश पांडेय, आशुतोष कुमार, शिवांगी मिश्रा, राधा रानी, गौतमी उपाध्याय, प्रतीक्षा गुप्ता आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed