फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Lekhpal's report not found

वारसत के 756 मामलों में अभी लेखपालों की नहीं लगी रिपोर्ट

Sat, 09 Jan 2021 11:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal's report not found
वरासत के 756 मामलों में अभी लेखपाल की नहीं लगी रिपोर्ट
विज्ञापन

समीक्षा के बाद डीएम ने तहसीलदार पडरौना से मांगा स्पष्टीकरण
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। जिले में वरासत के लिए 4749 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। इसमें से 3993 मामलों में लेखपाल की रिपोर्ट के बाद मामला कानूनगो के पास पहुंचा है। वहीं 756 मामलों में अभी लेखपाल की रिपोर्ट लगनी बाकी है। पडरौना तहसील में 162 आवेदन पत्र एक सप्ताह से अधिक समय तक लेखपालों के पास लंबित होने पर डीएम ने तहसीलदार से स्पष्टीकरण मांगते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी है।
शासन ने वरासत की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है। इसके बाद भी मामलों के निस्तारण में तेजी नहीं आ रही है। इसे देखते हुए विशेष अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत 15 जनवरी से 15 फरवरी तक विशेष अभियान चलाकर गैर विवादित मामलों में वरासत की प्रक्रिया पूरी की जानी है। इसके लिए शासन स्तर से लगातार समीक्षा चल रही है। एडीएम के अनुसार जिले में सात जनवरी तक 4749 लोगों ने वरासत के लिए आवेदन किया है। इसमें से 3993 आवेदन पत्रों पर लेखपालों ने अपनी रिपोर्ट लगाकर कानूनगो के पोर्टल पर भेज भी दिया है लेकिन अभी भी 756 मामले लंबित हैं। लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के लिए तहसीलदारों से जवाब-तलब किया गया है। डीएम एस राजलिगंम ने इसकी समीक्षा में पाया कि पडरौना तहसील में 176 आवेदन पत्र ऐसे हैं जिसमें सात दिन के अंदर रिपोर्ट नहीं लगी है। इसके अलावा 162 आवेदन पत्र ऐसे हैं जो सात दिन की निर्धारित अवधि बीत जाने के बाद भी लेखपालों के पास लंबित हैं। इस पर सख्त नाराजगी जताते हुए तहसीलदार से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

इसी तरह कप्तानगंज में भी 69 मामले लंबित हैं। कप्तानगंज के तहसीलदार फरीद अहमद खान ने बताया कि तीन दिन में 703 मामलों में रिपोर्ट लगाकर कानूनगो के पोर्टल पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
तहसील------कुल आवेदन
पडरौना------- 1508
हाटा-------------610
तमकुहीराज---1225
कप्तानगंज-----748
खड्डा-----------479
कसया----------679
एडीएम ने लेखपाल पर कार्रवाई का दिया निर्देश
कुबेरस्थान। शासन की सख्ती के बावजूद वरासत चढ़ाने के मामले में लापरवाही थम नहीं रही है। शनिवार को कुबेरस्थान थाने में समाधान दिवस के दौरान एडीएम विध्यवासिनी राय के सामने ही ऐसा एक प्रकरण आया। एडीएम ने एसडीएम को संबंधित लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। पडरौना तहसील के गांगरानी गांव निवासी कामेक्षा सिंह के पिता की मृत्यु चार माह पूर्व हो चुकी है। जिसकी मौखिक व लिखित सूचना वे हलका लेखपाल से मिलकर दे चुके हैं। लेकिन वरासत नहीं चढ़ा है। एडीएम विंध्यवासिनी राय ने इस शिकायत को सुनकर मौके पर मौजूद एसडीएम सदर रामकेश यादव को निर्देश दिया कि संबंधित लेखपाल के खिलाफ आरोप पत्र जारी करते हुए विभागीय कार्रवाई की संस्तुति करें। एसडीएम सदर रामकेश यादव ने बताया कि इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed