फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Lekhpal Association announces phased protest starting October 3.

Kushinagar News: लेखपाल संघ का एलान, तीन अक्तूबर से चरणबद्ध विरोध

Thu, 01 Oct 2026 02:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal Association announces phased protest starting October 3.
पडरौना। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। यह आंदोलन तीन अक्तूबर से शुरू होगा। संघ ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने पर 24 अक्तूबर से जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

संघ के तहसील अध्यक्ष अनिल राय ने बताया कि जिले में 102 लेखपाल और 24 कानूनगो के पद रिक्त हैं। मौजूदा राजस्व कर्मचारियों से ही रिक्त पदों का कार्य कराया जा रहा है। लेखपाल संघ की प्रमुख मांगों में ग्रेड पे 2800 करना, वेतन विसंगति दूर करना और अंतरमंडलीय स्थानांतरण प्रक्रिया बहाल करना शामिल है। वे लेखपाल पद को तकनीकी घोषित कर लैपटॉप उपलब्ध कराने की भी मांग कर रहे हैं। लंबित पदोन्नति सूची जारी करने और वर्ष 2024 की परीक्षा परिणाम घोषित कर स्थायीकरण करने की भी मांग है। स्टेशनरी और यात्रा भत्ते में वृद्धि तथा बिना सुविधाओं वाले ग्राम सचिवालय रोस्टर का बहिष्कार भी उनकी मांगों में शामिल है। इन मांगों पर कोई कार्रवाई न होने से राजस्व कर्मचारियों में नाराजगी है।
विज्ञापन

तीन अक्तूबर को लेखपाल संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपेंगे। आठ अक्तूबर से प्रशासनिक व्हाट्सएप ग्रुप छोड़ने के साथ ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा। 14 अक्तूबर को जिला मुख्यालय पर मोटरसाइकिल रैली निकालकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा। 17 से 23 अक्तूबर तक तहसील मुख्यालयों पर संपूर्ण कार्य बहिष्कार के साथ धरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed