फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Lekhpal arrested for taking bribe of 10 thousand rupees, case registered

Kushinagar News: 10 हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार, केस

Thu, 17 Jul 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 17 Jul 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal arrested for taking bribe of 10 thousand rupees, case registered
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के पकड़ियार बाजार चौराहे से बुधवार को भ्रष्टाचार निवारण संगठन गोरखपुर की टीम ने एक लेखपाल को रिश्वत लेते दबोच लिया। आरोपी लेखपाल विनय को लेकर टीम नेबुआ नौरंगिया थाने पर पहुंची और केस दर्ज कराया। इलाके के मड़ार विंदवलिया के मलाही पट्टी निवासी एक युवक से एसडीएम कोर्ट के आदेश पर आख्या भेजने के लिए पडरौना तहसील का लेखपाल 10 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा था। शिकायत पर सक्रिय हुई भ्रष्टाचार निवारण की टीम ने कार्रवाई की।
विज्ञापन

पडरौना तहसील क्षेत्र के मड़ार विंदवलिया गांव के मलाही पट्टी टोला निवासी आकाश गोड़ के दादा रामराज प्रसाद ने गांव में आबादी की जमीन रुपये लेने के बावजूद दूसरे को बेचने का मुकदमा एसडीएम कोर्ट पडरौना में दर्ज कराया है। इनका दावा है कि जमीन पर कब्जा भी मेरा है। एसडीएम कोर्ट ने करीब एक सप्ताह पूर्व गांव के लेखपाल विनय कुमार सिंह से मौके की नवैयत का निरीक्षण कर आख्या मांगा था। आकाश गोड़ ने जब लेखपाल से संपर्क किया तो लेखपाल 10 हजार रुपये की मांग किया।
विज्ञापन

आर्थिक रूप से कमजोर आकाश ने कई बार लेखपाल से आग्रह किया, लेकिन बिना रिश्वत लिए आख्या भोजने के लिए तैयार नहीं हो रहा था। 14 जुलाई को आकाश गोरखपुर भ्रष्टाचार निवारण संगठन के कार्यालय पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। बुधवार सुबह भ्रष्टाचार निवारण संगठन के दरोगा शिव मनोहर यादव अपनी टीम के साथ पडरौना पहुंचे। आकाश ने लेखपाल को 10 हजार रुपये देने के लिए फोन किया तो वह नेबुआ नौरंगिया थाने पर बुलाया। इसके बाद आकाश थाने पर पहुंचा। इसके पीछे सादे ड्रेस में बाइक से टीम भी पहुंची। वहां कुछ देर इंतजार करने के बाद लेखपाल ने पकड़ियार चौराहे पर एक जलपान गृह में आने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed