फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   leebiya mein phanse das ke aane ka raasta saaph

लीबिया में फंसे दस के आने का रास्ता साफ

Wed, 08 Dec 2021 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
leebiya mein phanse das ke aane ka raasta saaph
एयरपोर्ट के बाहर खड़े लीबिया में फंसे लोग। - फोटो : KUSHINAGAR
लीबिया में फंसे दस के आने का रास्ता साफ
विज्ञापन

घर वापसी के लिए टिकट तैयार, प्रवासी भारतीय मदद समूह के प्रयास से मिली सफलता
दुदही (कुशीनगर)। प्रवासी भारतीय मदद समूह की निस्वार्थ कोशिश आखिरकार रंग लगाई। लीबिया में फंसे कुशीनगर के तीन व्यक्तियों सहित 10 लोगों की वतन वापसी का रास्ता साफ हो गया है। इनमें कुशीनगर के तीन व्यक्तियों सहित दस की घर वापसी के लिए टिकट भी बन गया है। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही वे अपने परिवार के बीच होंगे।

कुशीनगर जिले के पांच व्यक्तियों सहित देवरिया, गोरखपुर और अन्य जनपदों के 27 लोग लीबिया में फंसे हैं। उन्हें एजेंटों ने जिस कंपनी में भेजा था, उसने दुबई से लीबिया भेज दिया था, जहां उन्हें भोजन, इलाज और रुपये के लिए परेशान होना पड़ रहा था। उन लोगों ने प्रवासी भारतीय मदद समूह के संस्थापक अरविंद सागर से घर वापसी के लिए सहयोग मांगा था। इस संगठन ने विदेश मंत्रालय से संपर्क किया था। इसके अलावा अमर उजाला ने 23 और 25 नवंबर के अपने अंक में इनकी समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। यह खबर सोशल मीडिया पर चलने के बाद एजेंटों में हड़कंप मच गया। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। सात दिसंबर को भारतीय दूतावास की कोऑर्डिनेटर तबस्सुम मंसूर अपनी टीम के साथ लीबिया में फंसे 27 पीड़ितों से जाकर मिलीं और उनके खाने की उचित व्यवस्था और आर्थिक मदद के साथ साथ वतन वापसी के लिए दस लोगों को टिकट दिलाया। जिनकी वतन वापसी हो रही है, उनमें विनोद पांडेय देवरिया, जयनाथ प्रसाद बीन, मोहम्मद गुनी अंसारी और सतीश कुमार गोपालगंज, राजेश सोनकर गोरखपुर, विजय बहादुर, नेमू प्रसाद व कलामुद्दीन कुशीनगर, रूदल देवरिया और मनशरीफ निवासी बेतियां शामिल हैं। इन्हें एयरपोर्ट बोंग अल अरब से दोहा कतर होते हुए दिल्ली लाया जाएगा। वहां से वह अपने घर चले जाएंगे। इनके टिकट बन जाने की जानकारी प्रवासी भारतीय मदद समूह के संस्थापक अरविंद सागर ने भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed