फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Leaving the traditions behind is given to the husband

परंपराओं को पीछे छोड़ पति को दी मुखाग्नि

Fri, 16 Feb 2018 12:21 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Fri, 16 Feb 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
Leaving the traditions behind is given to the husband
मुखाग्नि देने गई पत्नी। - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो

विज्ञापन
खड्डा। कुश्‍ाीनगर ‌जिले के कस्बे की एक महिला ने पुरानी रूढ़ियों और परंपराओं को काफी पीछे छोड़कर बृहस्पतिवार को न केवल अपने पति की अर्थी को कंधा दिया, बल्कि अर्थी के साथ श्मशान पहुंचकर मुखाग्नि भी दी। उसके इस कार्य की खड्डा कस्बे के कई लोग गवाह थे, जिनके सामने इस महिला ने पत्नी होने का कर्तव्य निभाया। 

खड्डा कस्बे के वार्ड नंबर-तीन लोहिया नगर निवासी परसादी (45) मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। बाद में वह एक गंभीर बीमारी की चपेट में आ गए। उनकी पत्नी अमरावती ने पति के इलाज में कोई कमी नहीं छोड़ी। जिसने जहां बताया, अमरावती अपने दुधमुंहे बच्चे को कलेजे से लगाए पति को वहां इलाज कराने ले गई। काफी रुपये खर्च हो जाने के बाद भी वह अपने पति परसादी को बचा नहीं पाई। बुधवार की रात में प्रसादी का देहांत हो गया। इसके बाद अमरावती पर मुसीबत का पहाड़ टूट गया। वह गोद में अपने डेढ़ साल के दूधमुंहे बच्चे को लेकर विलाप करने लगी। उसके रोने की आवाज सुनकर मुहल्ले के लोग एकत्र हो गए और उसे काफी समझाया। चूंकि परसादी की पत्नी और डेढ़ वर्ष के बच्चे के अलावा उनका कोई नहीं है। इसलिए परसादी खुद को असहाय महसूस कर रही थी। विलाप करते हुए वह कहती रही कि अब उसके बच्चे की परवरिश कैसे होगी? उसका और बेटे का भरण-पोषण कैसे होगा? 
विज्ञापन


गांववालों की मदद से उनकी अंत्येष्टि की सामग्री एकत्र की गई। उसके बाद वह मुहल्ले के लोगों के साथ पति के शव को कंधा देेती हुई सुबह नारायणी नदी के भैसहां घाट पर गई, जहां उसने अपने पति की अर्थी को मुखाग्नि भी दी। एक महिला का अपने पति की अर्थी को कंधा देना और फिर मुखाग्नि पूरे खड्डा क्षेत्र में चर्चा का विषय रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed