फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Leaving conservative tradition, emphasis on economic and political development

Kushinagar News: रुढि़वादी परंपरा को छोड़, आर्थिक और राजनीतिक विकास पर जोर

Mon, 18 Mar 2024 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 18 Mar 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Leaving conservative tradition, emphasis on economic and political development
पडरौना नगर के जूनियर हाई स्कूल परिसर में अशोक सम्राट की जयंती मनाते कुशवाहा महासभा के लोग।
पडरौना। राष्ट्रीय कुशवाहा शाक्य सैनी मौर्य महासभा भारत की तरफ से रविवार को नगर के जूनियर हाईस्कूल परिसर में सम्राट अशोक की जयंती मनाई गई। इसमें वक्ताओं ने रुढि़वादी परंपरा को छोड़ आर्थिक और राजनीति विकास पर बल देने की अपील की।
विज्ञापन

महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एनपी कुशवाहा ने कहा कि समाज में फैली रुढि़वादी परंपराओं का त्याग कर लोगों को आर्थिक एवं राजनीतिक विकास पर बल देना चाहिए। उन्होंने सम्राट अशोक के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की। वाल्मीकिनगर के सांसद सुनील कुशवाहा ने कहा कि बिना राजनीतिक भागीदारी के समाज का उत्थान असंभव है हम अपने आबादी के हिसाब से भागीदारी देने वाले राजनीतिक दलों का चुनाव करके ही अपनी विरासत को जिंदा कर सकते हैं, यही आज के दिन का संकल्प होगा। कार्यक्रम को महासभा के प्रदेश अध्यक्ष परशुराम कुशवाहा, प्रोफेसर डाॅ. निगम मौर्य, पूर्व विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, विजय प्रताप कुशवाहा, विक्रमा यादव, दीनानाथ कुशवाहा, रामेश्वर कुशवाहा, उमा कुशवाहा, डाॅ. सुनील मौर्य, राजकुमार मौर्य, रामअधार कुशवाहा, ऋषिकेश कुशवाहा, डाॅ. मनोज कुशवाहा आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामप्रताप कुशवाहा और संचालन जिला प्रवक्ता केदारनाथ कुशवाहा ने किया।
विज्ञापन


इस दौरान तारा सिंह कुशवाहा, अमित कुशवाहा, घनश्याम कुशवाहा, सीतानारायण कुशवाहा, विनोद कुशवाहा, शैलेश कुशवाहा, लालबहादुर कुशवाहा, कृष्ण मुरारी कुशवाहा, मनीष कुशवाहा, बृजेश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed