फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Launch of video conferencing facility for recording evidence

Kushinagar News: साक्ष्य रिकॉर्डिंग के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा का शुभारंभ

Tue, 20 May 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 20 May 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Launch of video conferencing facility for recording evidence
पडरौना। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देश पर पुलिस लाइन में सोमवार को साक्ष्य रिकॉर्डिंग के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा का शुभारंभ किया गया। पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एसपी संतोष कुमार मिश्रा के निर्देश पर पुलिस लाइन में सोमवार को साक्ष्य रिकॉर्डिंग के लिए एक अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सेल का शुभारंभ किया गया। यह सुविधा विशेष रूप से उन मामलों में उपयोगी होगी, जहां साक्ष्य बाहरी जनपदों से प्राप्त होते थे। अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सेल के माध्यम से साक्ष्य रिकॉर्डिंग की जाएगी, जिससे कर्मचारियों को बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। इस प्रक्रिया के तहत साक्ष्य-संबंधी सामग्री ईमेल के माध्यम से प्राप्त होगी और विवेचकगण एवं साक्षी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपने बयान दर्ज करा सकेंगे। इस व्यवस्था से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि न्यायिक प्रक्रिया में भी तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed