फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Latekar Chandreshwar Sharma honored

साहित्यकार चंदेश्वर शर्मा सम्मानित

Mon, 29 Jan 2018 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर Updated Mon, 29 Jan 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
Latekar Chandreshwar Sharma honored
अहीरौली बाजार में साहित्यकार व समाजिक कार्यकर्ताओं को एसपी ने सम्मानित किया। - फोटो : अमर उजाला
टेकुआटार। संस्कार समिति अहिरौली बाजार की ओर से सोमवार को गांव में साहित्यकार व सामाजिक कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें  एसपी यमुना प्रसाद ने चंदेश्वर शर्मा को राज्यपाल की ओर से राहुल सांस्कृत्यायन पुरस्कार दिए जाने पर सम्मानित किया।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि भोजपुरी भाषा की बोली में जितनी मिठास है, व्यवहार में यह उतनी ही प्रचलित हो रही है। चंदेश्वर ने भोजपुरी साहित्य को समृद्ध बनाने में अपना योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि साहित्यकारों और शिक्षकों ने देश व समाज को दिशा देने का कार्य किया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ल, सुधीर राव, मनोज शर्मा और पवन दुबे सहित कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर राजमंगल वर्मा, रामदेव राय, रमाशंकर राव, रामआशीष शुक्ला, भरत राव, रामवृक्ष गुप्ता आदि भी सम्मानित किए गए। सुनील मिश्र, अश्विनी द्विवेदी, दिनेश तिवारी, बृजेश मणि त्रिपाठी ने चंदेश्वर शर्मा के गीतों को गाया। संचालन धीरज राव ने किया। इस दौरान दिनेश कुमार जायसवाल, अमित राव, खुर्शीद आलम, साहिल अहमद, शिवाकांत ओझा, निशांत मिश्रा, आदित्य पांडेय, शैलेश सिंह और अयूब खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed