फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Land was not registered after taking money, case filed against three

Kushinagar News: रुपये लेकर बैनामा नहीं की जमीन, तीन पर केस

Sun, 13 Apr 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 13 Apr 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Land was not registered after taking money, case filed against three
कसया। न्यायिक मजिस्ट्रेट कसया के न्यायालय के आदेश पर जमीन बेचने के नाम पर पैसा लेकर बैनामा नही करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। कसया नगर के वार्ड नंबर 18 श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर मथौली निवासी शैलेश कुमार श्रीवास्तव ने कसया न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में अपील दायर कर बताया था कि बिशुनदेव राय निवासी ग्राम मठिया जयकिशुन थाना रविंद्रनगर धूस से उनके ग्राम सोहरौना तहसील पडरौना स्थित जमीन के क्रय-विक्रय की बात दिसंबर 2020 में उनके आवास पर हुई थी। इस दौरान उनके पुत्र चुन्नु राय उर्फ विनय चंद राय व पुष्पा राय पत्नी चुन्नु उर्फ विनय चंद समेत उनके परिवार के तीनों लोग मौजूद रहे। वार्ता के दौरान दो कट्ठा जमीन की कीमत कुल दस लाख रुपये तय हुई। बिशुनदेव राय ने कहा कि आप चुन्नु को पैसा दे दीजिएगा, जब पूरा दस लाख रुपये मिल जाएगा। तब बैनामा कर दूंगा। वार्ता के अनुसार उन्होंने दस लाख रुपये उनके बताए गए खाते में भेज दिया, लेकिन बार-बार बैनामा करने के लिए कहने पर टाल-मटोल करने लगे।
विज्ञापन

एक मार्च 2023 को रविंद्र नगर में पंचायत भी हुआ, लेकिन उस शर्त पर भी वे लोग खरे नहीं उतरे। कुछ दिन पर चुन्नू राय उनके आवास पर आए और बैनामा की वार्ता हई तो उन्होंने तीन माह बाद बैनामा कराने की बात कही। इस पर नाराज होकर रुपये वापस करने की बात कही तो वे उग्र होकर बोले कि अब रुपये वापस नहीं होगा। इस पूरे प्रकरण की सुनवाई करते हुए कसया न्यायिक मजिस्ट्रेट ने कसया पुलिस को केस दर्ज कर कार्रवाई का आदेश दिया। न्यायालय के आदेश का अनुपालन करते हुए पुलिस केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed