{"_id":"67acec04e323f7d98a0a5c54","slug":"land-marked-by-survey-for-jatha-railway-station-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-131974-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जटहा रेलवे स्टेशन के लिए सर्वे कर भूमि चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जटहा रेलवे स्टेशन के लिए सर्वे कर भूमि चिह्नित
Thu, 13 Feb 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 13 Feb 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीरोड। तमकुहीरोड-छितौनी रेल परियोजना के लिए 18 सालों का लंबा इंतजार अब खत्म होने वाला है। लोगों की उम्मीदों को पंख लगने शुरू हो गए हैं। केंद्रीय बजट में इस परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण का मार्ग अब साफ हो गया है और रेलवे इंजीनियरों की ओर से जटहा रेलवे स्टेशन के निर्माण के लिए सर्वे कर भूमि भी चिह्नित कर ली गई है। लोगों का कहना है कि इस परियोजना के पूरा होने से दियारा क्षेत्र न केवल विकास की मुख्य धारा से जुट जाएगा, बल्कि तमकुहीरोड क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। तमकुहीरोड से छितौनी के बीच दियारा क्षेत्र को रेल यातायात एवं विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए 20 फरवरी 2007 को तत्कालीन रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव ने छितौनी के हायर सेकेंडरी स्कूल में 62.5 किमी लंबी रेल परियोजना की आधारशिला रखी थी। साथ ही तमकुहीरोड से छितौनी के बीच जटहा, मधुबनी, धनहा, खैरा टोला, पिपरही पांच रेलवे स्टेशनों के निर्माण का कार्य भी प्रस्तावित था। लालू यादव के रेलमंत्री से हटने के बाद इस परियोजना को आगे बढ़ाने में किसी दूसरे रेलमंत्री ने रुचि नहीं दिखाई। इसके चलते यह परियोजना पिछले 18 सालों से अधर में लटकी थी।
पिछले साल केंद्र सरकार ने केंद्रीय बजट में इस परियोजना के लिए दस करोड़ की धनराशि का प्रावधान करके इसे संजीवनी दी थी। इससे पिपरासी प्रखंड के नैनहा सरेह में पुल निर्माण का कार्य शुरू कराया गया था। इसके बाद लोगों में एक बार फिर परियोजना के पूरा होने की उम्मीद जगी थी। अब वर्ष 2025-2026 के केंद्रीय बजट में इस परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण का रास्ता भी साफ हो गया है।
पिछले मंगलवार को रेलवे इंजीनियर जीके मिश्र और अमीन प्रवीण श्रीवास्तव की टीम ने बांसी नदी के पास पहुंच कर जटहा के नाम से बनने वाले हाईटेक स्टेशन के निर्माण लिए सर्वे किया। साथ ही जटहा स्टेशन के लिए जटहा थाना से 500 मीटर पूरब व बांसी नदी के दक्षिण में जरार मौजा में भूमि भी चिह्नित कर ली गई है। इसके लिए पनियहवा से जटहा के बीच अधिग्रहण की जाने वाली भूमि का नक्शा भी तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन
सर्वे के लिए आए रेल अधिकारियों के अनुसार पनियहवा व जटहा के बीच आठ पुलों का निर्माण कराया जाएगा। इसी तरह तमकुहीरोड-छितौनी रेल परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो जाने और जटहा रेलवे स्टेशन के लिए भूमि चिह्नित कर लिए जाने पर क्षेत्र के लोगों में काफी खुशी है। तमकुहीरोड के ओम प्रकाश वर्मा, रवि विश्वकर्मा, सुनील नाथानी, राहुल सोनी, दिवाकर दत्त आदि लोगों का कहना है कि तमकुहीरोड के साथ दियारा क्षेत्र के विकास के लिए यह परियोजना मील का पत्थर साबित होगी।