फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Laldei's last rites were performed in Ghazipur instead of Mangalchar.

Kushinagar News: गाजीपुर में मंगलचार की जगह लालदेई का हुआ अंतिम संस्कार

Tue, 18 Nov 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 18 Nov 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Laldei's last rites were performed in Ghazipur instead of Mangalchar.
लालदेई का शव घर पहुंचने पर जुटी लोगों की भीड़। संवाद
तमकुहीराज। स्थानीय थाना क्षेत्र के हाईवे पर गाजीपुर बैरियर के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत का शिकार हुई महिला के शव का सोमवार शाम करीब पांच बजे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने दाह संस्कार कर दिया। मौके पर मौजूद लोग समय को कोसते रहे। लोगों का कहना था कि जिस में मांगलिक गीत गूंजते वहीं लोग रोते बिलखते कर्म-कांड व दाह संस्कार के लिए निर्धारित लोकाचार निभा रहे हैं। हादसे के बाद मौके से फरार हुए अज्ञात वाहन की तस्दीक पुलिस ने जांच के बाद कर लिया है।
विज्ञापन


तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गाजीपुर बैरियर टोला निवासी ध्रुव प्रसाद के दो बेटे हैं। बड़े बेटे की शादी कुछ वर्ष पूर्व हो चुकी है। छोटे बेटे छोटू का तिलक रविवार की शाम को चढ़ना था, इसकी तैयारी सुबह से चल रही थी और बरात मंगलवार को जानी थी। तिलक से पूर्व होने वाली रस्म मंगल गीतों के बीच पूरा कर लिया गया था। शाम को सड़क उस पार रह रहे पटीदारों के घर ध्रुव प्रसाद की 45 वर्षीय पत्नी लालदेई पैदल महिलाओं को बुलाने की बात कह घर से निकलीं।
विज्ञापन

सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात चार पहिया वाहन ने उन्हें ठोकर मार दिया। गंभीर रूप से घायल लालदेई को परिजन व स्थानीय लोग तमकुहीराज सीएचसी पर लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसकी खबर मिलते ही तिलक का उत्साह मातम में बदल गया। सोमवार शाम करीब चार ध्रुव के दरवाजे पर पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचा। थानाध्यक्ष तमकुहीराज सुनील कुमार वर्मा ने बताया हादसे के बाद मौके से फरार अज्ञात वाहन की तस्दीक कर ली गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed