फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Lakhs stolen by breaking the shutters of two jewellery shops

Kushinagar News: आभूषण की दो दुकानों का शटर तोड़कर लाखों की चोरी

Thu, 05 Jun 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 05 Jun 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen by breaking the shutters of two jewellery shops
कसया। स्थानीय क्षेत्र के सोहसा मठिया चौराहे पर मंगलवार की रात को दो सर्राफ की दुकान का शटर तोड़कर चोर लाखों का जेवर समेट ले गए। बुधवार को सुबह घटना की जानकारी दुकानदारों को हुई।
विज्ञापन

कुछ दूरी पर खेत में अलमारी व तिजोरी टूटा हुआ मिला। सूचना पर आई पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद चौराहा पर लगे सीसी टीवी कैमरे का फुटेज खंगाला। फारेंसिक टीम जांच के लिए मौके साक्ष्य जुटाया। रामकोला थाना क्षेत्र के परवरपार निवासी सुबाष वर्मा और कसया थाना के सोहसा पट्टी गौसी निवासी अवधेश वर्मा दोनों लोग ज्वेलरी की दुकान सोहसा मठिया चौराहा पर किए हैं।
विज्ञापन

रोज की तरह मंगलवार रात करीब आठ बजे दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात को दोनों दुकानों का शटर तोड़कर चोरों ने दुकान में रखी तिजोरी व अलमारी समेत सोने, चांदी के आभूषण व नकदी चुरा ले गए। दुकान से 50 मीटर की दूरी पर एक टूटी अलमारी और 300 मीटर पर एक तिजोरी मिली जिसको चोर तोड़ नहीं पाए थे। दुकानदार सुबाष वर्मा के अनुसार तीस ग्राम चांदी, चार ग्राम सोना, एक लाकेट सहित गोलक में रखा लगभग पांच हजार रुपये चोरी हुआ है। वही अवधेश वर्मा की दुकान का शटर तोड़कर उसमें से रखी तिजोरी खेत में ले जाकर तोड़ने का काफी प्रयास किए हैं। एसएचओ ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। अज्ञात चोरों पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed