फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   labours hidden in garlic loaded truck

लहसुन लदे ट्रक में बैठे थे 25 मजदूर, वापस लौटाया

Tue, 14 Apr 2020 10:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
labours hidden in garlic loaded truck
बिहार जा रहे लहसुन लदे ट्रक को सलेमगढ़ में लौटाते अधिकारी। - फोटो : KUSHINAGAR
लहसुन लदे ट्रक में बैठे थे 25 मजदूर, वापस लौटाया
विज्ञापन

सलेमगढ़। मंगलवार को दोपहर बाद बिहार बार्डर पर लहसुन लदे ट्रक को रोका गया। जांच हुई तो ट्रक में 25 मजदूर भी बैठे थे जो दिल्ली से वापस घर लौट रहे थे। वहां ड्यूटी पर तैनात मजिस्ट्रेट ने ट्रक को लौटा दिया।
फोरलेन पर बहादुरपुर पुलिस चौकी से आगे बिहार प्रशासन की तरफ से बार्डर सील किया गया है। यहां तैनात पुलिस फोर्स केवल परमिट तथा पास वाले वाहनों को ही आगे जाने की अनुमति दे रही है। मंगलवार को दोपहर बाद यहां हरियाणा प्रांत से आ रहा एक ट्रक पहुंचा। मुजफ्फरपुर जा रहा ट्रक पर लहसुन लदा था। प्रभारी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार दूबे ने सड़क पर खड़े ट्रक की जांच की तो इसमें 25 मजदूर भी छिपकर बैठे थे। मजिस्ट्रेट ने ट्रक को सख्ती से वापस कर दिया। प्रभारी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार दूबे ने बताया कि लॉक डाउन के बाद से अब तक करीब आठ हजार लोग पैदल ही गोपालगंज जिले में पंहुच चुके हैं। अब किसी को भी प्रवेश की इजाजत नहीं दी जा रही है। ट्रक में मजदूरों के बैठे होने के चलते लहसुन समेत वापस कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर चौकी इंचार्ज विवेकानंद यादव ने बताया कि उनके क्षेत्र से ऐसा कोई ट्रक नहीं गुजरा है। अगर कोई लॉक डाउन का उल्लंघन करते हुए पकड़ा गया तो उसे क्वारंटीन सेंटर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed