फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   labourers agitated for work

काम नहीं मिलने पर मजदूरों ने किया हंगामा

Sun, 24 May 2020 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
labourers agitated for work
नारकहवा के पंचायत भवन परिसर में काम के लिए धरना देते मजदूर। - फोटो : KUSHINAGAR
काम नहीं मिलने पर मजदूरों ने किया हंगामा
विज्ञापन

छितौनी। मनरेगा योजना के तहत काम नहीं मिलने पर प्रवासी मजदूरों ने रविवार को पंचायत भवन पर हंगामा किया। मजदूरों ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान काम नहीं मिलने पर रोजी-रोटी का संकट हो गया है।

रविवार को खड्डा ब्लॉक के नरकहवा के प्रवासी मजदूरों ने गांव के पंचायत भवन का घेराव कर हंगामा किया। इनमें शामिल संतोष पासवान, रामाशीष कुशवाहा, भीखम यादव, मन्नू, फागू, मोहन, सोनू, मोनू, ओमप्रकाश, विजयलाल, वीरेंद्र, लालचन, विशाल, छेदी राजभर, प्रह्लाद, दीपक, विनय, उमेश, कोली आदि मजदूरों ने बताया कि लॉकडाउन के कारण काम-धंधा बंद हैं। रोजगार के साधन नहीं हैं। इसके चलते परिवार के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। गांव में मनरेगा योजना के तहत भी काम नहीं मिल रहा है। इस संबंध में अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी संदीप पटेल ने बताया कि अधिक से अधिक मस्टररोल निकलवाया जा रहा है। जल्द ही सभी मजदूरों को रोजगार दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed