फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Laborer's wife will seek legal help to take action against the culprits

Kushinagar News: दोषियों पर कार्रवाई के लिए कानूनी मदद लेगी मजदूर की पत्नी

Sun, 12 May 2024 03:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 12 May 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Laborer's wife will seek legal help to take action against the culprits
खड्डा। फाइनेंस कंपनी का कर्ज चुकाने में असमर्थ दलित मजदूर की खुदकुशी के मामले में उसकी पत्नी फाइनेंस कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कानूनी मदद लेगी। शनिवार को उनका कहना था कि फाइनेंस कंपनी के एजेंटों के दबाव से तंग आकर उनके पति ने आत्मघाती कदम उठाया है। बड़ा बेटा बाहर रहता है। वह घर लौट रहा है। उसके आने के बाद पुलिस से शिकायत की जाएगी। दोषियों पर कार्रवाई के लिए कानूनी मदद लूंगी। परिवार की माली हालत इतनी खराब है कि चंदा जुटाकर मजदूर का दाह संस्कार किया गया।
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिसवा गोइती गांव निवासी 55 वर्षीय रामजी प्रसाद खड्डा थाना क्षेत्र मठिया बुजुर्ग गांव में परिवार के साथ रहते थे। बेटी की शादी के अलावा अन्य कार्यों के लिए सात माइक्रो फाइनेंस कंपनियों से कर्ज लिया था। ब्याज समेत ऋण तीन लाख से अधिक हो गया था। समूह के माध्यम से दिए गए कर्ज की वसूली के लिए फाइनेंस कंपनी के एजेंट दरवाजे पर पहुंच रहे थे। इसको लेकर विवाद भी होता था। कर्ज चुकाने की चिंता में बुजुर्ग मजदूर ने बृहस्पतिवार की रात जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर घर वाले तुर्कहा सीएचसी पर ले गए। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव दरवाजे पर पहुंचा तो परिजनों के पास कफन और लकड़ी तक के लिए पैसे नहीं थे। तीन घंटे तक शव दरवाजे पर रखा रहा। इसकी जानकारी होने के बाद गांव के प्रधान प्रतिनिधि संतोष यादव और अन्य लोग पहुंचे और चंदा जुटाकर दिया। इसके बाद शव को दाह संस्कार के लिए परिजन लेकर गए। आंखों में आंसू लिए ज्ञानती देवी ने बताया कि बड़ा बेटा बाहर रहकर काम करता है। पिता की मौत की जानकारी होने के बाद घर के लिए चल दिया है। देर रात तक आ जाएगा। समूह के ऋण लेते समय बीमा की धनराशि फाइनेंस कंपनी वालों ने ली थी। उसी रुपये से कर्ज चुकता करूंगी। दूसरा कोई रास्ता नहीं है। बेटे के आने पर कानूनी मदद भी लूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed