{"_id":"657cb41cf7f87133f1068d86","slug":"laborer-who-came-from-bengal-to-work-in-medical-college-dies-of-brain-haemorrhage-kushinagar-news-c-205-1-ksh1007-9380-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मेडिकल कॉलेज में बंगाल से काम करने आए मजदूर की ब्रेन हैमरेज से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मेडिकल कॉलेज में बंगाल से काम करने आए मजदूर की ब्रेन हैमरेज से मौत
Sat, 16 Dec 2023 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 16 Dec 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। रवींद्रनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जनपद मुख्यालय पर निर्माणाधीन स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज में बंगाल से काम करने आए मजदूर की शुक्रवार को ब्रेन हैमरेज से मौत हो गई। उसके बाद मजदूर के शव को बिना पोस्टमार्टम के परिजनों के आग्रह पर गृह जनपद भेज दिया गया।
शुक्रवार को स्वशासी राजकीय मेडिकल काॅलेज के निर्माण में लगी पीएनसी प्रोजेक्ट्स में मालदा पश्चिम बंगाल से मजदूरी करने खास चंद्रपुर, थाना कालिया चेक निवासी पंचू शेख भी आया हुआ था। शुक्रवार को सुबह ड्यूटी पर जाते समय मेडिकल कॉलेज के निर्माण क्षेत्र के पास पहुंचते ही उसे चक्कर आ गया, जिससे वह गिर पड़ा। वहां मौजूद मजदूर के साथियों ने आनन फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान पंचू शेख की मौत हो गई। डॉक्टर ने मौत का कारण ब्रेन हैमरेज होना बताया है। अस्पताल में मौजूद पंचू के परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को लेकर अपने गृह जनपद चले गए।