फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Laborer scorched by current, refer to district hospital

करंट से मजदूर झुलस, जिला अस्पताल रेफर

Tue, 18 Feb 2020 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Laborer scorched by current, refer to district hospital
करंट से मजदूर झुलसा, जिला अस्पताल रेफर
विज्ञापन

खड्डा(कुशीनगर)। थानाक्षेत्र के सोहरौना गांव में करंट की चपेट में आने से एक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे तुर्कहां स्थित सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

इस गांव में सोमवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे ठेकेदार की तरफ से तार-पोल लगाया जा रहा था। उस दौरान वहां चंद्रभान निषाद (19) पुत्र रामबहादुर निवासी बीकापुर जिला अयोध्या पोल पर चढ़कर तार जोड़ रहा था, तभी उसमें करंट आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। वह पोल से नीचे गिर पड़ा। सूचना पर पुलिस पहुंची और मजदूर को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। घायल के साथियों ने बताया कि ठेकेदार ने खड्डा हाइडिल से शटडाउन लेने की बात बताते हुए कार्य करने को कहा था। विद्युत उपकेंद्र के जेई अमन कुमार ने बताया कि ठेकेदार की तरफ से शट डाउन नहीं लिया गया था। न ही कोई जानकारी उपकेंद्र को दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed