{"_id":"676ef2bc09bdd2dbaf0ee9b1","slug":"laborer-lost-his-life-in-sand-mining-game-at-night-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-129152-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रात में हो रहे बालू खनन के खेल में गई मजदूर की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रात में हो रहे बालू खनन के खेल में गई मजदूर की जान
Sat, 28 Dec 2024 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 28 Dec 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
छितौनी-खड्डा। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा चौराहे पर बृहस्पतिवार की देर रात बालू के अवैध खनन के खेल में एक मजदूर भीम की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद सरकारी गाड़ी पहुंची, लेकिन घायलों को देख वहां से चली गई। वहीं, बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर चालक भाग निकला।
इस खेल में शामिल एक सिपाही का नाम की चर्चा जोरों पर है।
बृहस्पतिवार की देर रात को बालू माफिया दो जेसीबी और दस से अधिक ट्रैक्टर-ट्राॅली पर बालू लोड कर रहे थे। पनियहवा-पडरौना हाईवे के रास्ते पनियहवा चौराहे की ओर बालू लेकर एक ट्रैक्टर-ट्राॅली निकली। इस दौरान हाईवे पर लाल-नीली बत्ती दिखी तो बालू लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर चालक तेज रफ्तार कर भागने लगा। अचानक मोड़ पर ट्रैक्टर मोड़ने के दौरान ट्रैक्टर पर सवार तीन मजदूर गिर गए और चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। तीनों मजदूरों को सड़क पर गिरा देख वापस चली गई।