फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Laborer dies in trailer collision, two injured

Kushinagar News: ट्रेलर की टक्कर से मजदूर की मौत, दो घायल

Mon, 25 Aug 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 25 Aug 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies in trailer collision, two injured
पटहेरवा। क्षेत्र के हाइवे स्थित रजवटीया गांव के मथौली टोला के पास रविवार की दोपहर पानी का टैंकर में पाइप जोड़ते समय एक ट्रेलर अनियंत्रित हो गया। इसके चपेट में आने से तीन मजदूर घायल हो गए। इसमें घायल एक मजदूर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि घायल मजदूरों को मौजूद लोगों ने फाजिलनगर सीएचसी भेजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के रजवटीया ग्रामसभा के मथौली टोला में हर घर नलजल मिशन के तहत मशीन से सड़क के किनारे भूमिगत पाइप लगाने का कार्य चल रहा है। रविवार की दोपहर करीब 12:30 बजे हाइवे के किनारे पुलिया के पास टैंकर लगा ट्रैक्टर खड़ा था। बताया जाता है पाइप लगा रहे मशीन में पानी ले जाने के लिए टैंकर में मजदूर पाइप जोड़ रहे थे। इसी दौरान तमकुही की तरफ से आ रहा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुए टैंकर को पीछे से ठोकर मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि पानी का टैंकर पलट गया और ट्रैक्टर गड्ढे में जा गिरा। इसके चपेट में आने से बिहार के गया जिले के बरहा निवासी 28 वर्षीय मजदूर कारू यादव की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं चालक 30 वर्षीय श्रवण कुमार और 18 वर्षीय कंचन कुमार निवासी भदवार टोला दूध पनिया थाना भदवर जनपद गया बिहार घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर घायलों को सीएचसी फाजिलनगर भेजवाया। वहां उनका इलाज चल रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि पानी की टैंकर में ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दिया था।घटना में एक मजदूर की मौत हो गई है। चालक सहित दो घायल हैं। उनका इलाज सीएचसी फाजिलनगर में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed